Written By Manisha
Vodafone Idea (Vi) भारत की तीसरी दिग्गज टेलीकॉम कंपनी में से एक है। वीआई कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आए दिन नए-नए प्लान्स व ऑफर्स लेकर आती रहती है। लेटेस्ट अपडेट के बाद कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए नया Hybrid Pack रिलीज किया है। इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी का फायदा मिलेगा। इस प्लान में आप सालभर बेनेफिट्स का फायदा उठा सकेंगे। इसके साथ ही इस प्लान में आपको भारत के साथ-साथ विदेश में भी टेलीकॉम बेनेफिट्स का फायदा मिलेगा। अगर आप वीआई ग्राहक हैं, तो आपको वीईआई के इस प्लान से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं प्लान से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Vi ने कराए यूजर्स मजे, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
Vodafone Idea (Vi) अपने ग्राहकों के लिए नया Hybrid Pack लेकर आई है। इस प्लान की कीमत 4,997 रुपये है। जैसे कि हमने बताया प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान 365 दिन की वैलडिटी के साथ आता है। हाइब्रिड पैक की बात करें, तो इस प्लान को आप भारत के साथ-साथ विदेश में भी एक्सेस कर सकेंगे। आसान शब्दों में कहें, तो इसे डॉमेस्टिक टेलीकॉम बेनेफिट्स के साथ-साथ इंटरनेशनल बेनेफिट्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस वजह से इसे हाइब्रिड प्लान का नाम दिया गया है। और पढें: Vi लाया 200 रुपये का सस्ता प्लान, 30GB डेटा के साथ 20 OTT मिलेंगे फ्री, Jio यूजर्स ने पकड़ा सिर
वोडाफोन आइडिया के 4997 रुपये वाले प्लान के बेसिक बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो यह प्लान डेली 1.5GB डेटा का एक्सेस देता है। प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। इसके अलावा, आप डेली 100 फ्री SMS भी भेज सकेंगे।
इंटरनेशनल बेनेफिट्स की बात करें, तो Set 1 में आपको 100 मिनट्स आउटगोइंग कॉल्स की सुविधा मिलेगी, जिसमें लोकल व भारतीय कॉल शामिल है। सेट 1 में 59 देश शामिल है। ऐसे ही इनकमिंग कॉल भी शामिल है। Set 2 में 65 देश शामिल है, जहां आपको 50 मिनट्स आउटगोइंग कॉल्स मिलेंगी, जिसमें इनकमिंग कॉल्स भी शामिल है। दिए गए मिनट्स खत्म होने के बाद आउटगोइंग व इनकमिंग कॉल्स के लिए आपसे प्रति मिनट 10 रुपये चार्ज लिए जाएंगे।
इसके अलावा, सेट 1 के प्लान में 5GB इंटरनेशनल डेटा मिलता है। सेट 2 में 1GB डेटा शामिल है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद प्रति MB के लिए आपको 10 रुपये चार्ज करने होंगे। आउटगोइंग SMS के लिए 15 रुपये प्रति मैसेज चार्ज किए जाएंगे। UAE के लिए इंटरनेशनल रोमिंग बेनेफिट्स में 25 मिनट्स आउटगोइंग व इनकमिंग कॉल शामिल है।
Vi के इस नए प्लान की मदद से यूजर्स को 1 रिचार्ज में इंटरनेशनल व डॉमेस्टिक दोनों ही बेनेफिट्स प्राप्त होंगे।
आपको बता दें, Airtel कंपनी भी अपने International Roaming पैक में 4,999 रुपये की कीमत वाला प्लान लेकर आती है। इस प्लान में आपको 7GB डेटा का एक्सेस मिलता है। साथ ही इसमें 100 Mins शामिल है। इसमें 200 आउटगोइंस SMS शामिल है। भारत में यह प्लान आपको डेली 2.5GB डेटा, कॉलिंग व 100 फ्री SMS बेनेफिट्स प्रोवाइड करता है।