comscore

Vodafone Idea (Vi) यूजर्स की मौज, इन 19 प्लान में अब दोपहर तक मिलेगा फ्री डेटा

Vodafone Idea (Vi) कंपनी अपने 19 प्लान्स में Superhero बेनेफिट्स दे रही है। इन प्लान्स में आपको रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 तक अनलिमिटेड डेटा का एक्सेस प्राप्त होगा।

Published By: Manisha | Published: Dec 08, 2024, 09:13 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vodafone Idea (Vi) ने अपने मौजूदा ‘Superhero’ बेनेफिट को अपग्रेड कर दिया है। पहले जहां इस बेनेफिट के तहत यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डेटा एक्सेस मिलता था, वहीं लिमिट अब बढ़कर दोपहर 12 बजे तक हो गई है। जी हां, अब यूजर्स रात 12 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट का लाभ उठा सकेंगे। वीआई खासतौर पर यह ऑफर उन लोगों के लिए लेकर आया है, जो कि रात-भर मूवी व सीरीज देखना पसंद करते हैं। news और पढें: Vi का 33 रुपये का छोटू प्लान, 2GB डेटा

Vodafone Idea (Vi) कंपनी अपने कई प्लान्स में ‘Superhero’ बेनेफिट प्रोवाइड करती है। इस तरह उन सभी प्लान्स में अब यूजर्स को अपग्रेडेड “Superhero” बेनेफिट प्राप्त होगा। यहां देखें उन सभी प्लान्स की लिस्ट, जिसमें आपको रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा एक्सेस मिलेगा। news और पढें: Vi का धांसू प्लान, फ्री में मिलेगा Sony Liv-डेली 2GB डेटा

प्लान्स

365 प्लान- इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में आपको अब रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक का फ्री अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट मिलेगा।

379 प्लान- इस प्लान में आपको 1 महीने की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा का एक्सेस मिलता है। अब यह प्लान भी आपको रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक का फ्री अनलिमिटेड डेटा वाला Superhero बेनेफिट देगा।

407 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। प्लान में आपको डेली 2GB डेटा व SUNNXT ओटीटी बेनेफिट्स मिलता है। इस प्लान में भी आपको Superhero बेनेफिट मिलेगा।

408 प्लान- यह प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में आपको डेली 2GB डेटा व SonyLIV ओटीटी बेनेफिट्स मिलेगा। इस प्लान में भी Superhero बेनेफिट शामिल है।

409 प्लान- यह प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। प्लान में आपको डेली 2.5GB डेटा व Superhero बेनेफिट मिलेगा।

449 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है, जिसमें आपको डेली 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी Superhero बेनेफिट शामिल हो गया है।

469 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसी के साथ अब यह प्लान भी आपको Superhero बेनेफिट देगा।

539 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है, जिसमें आपको डेली 4GB डेटा मिलेगा। इसी के साथ अब यह प्लान भी आपको Superhero बेनेफिट देगा।

649 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलेगा। यह प्लान भी Superhero बेनेफिट के साथ आता है।

795 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है, जिसमें आपको डेली 3GB डेटा मिलता है। यह प्लान भी Superhero बेनेफिट शामिल है।

979 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलेगा। इसी के साथ अब यह प्लान भी आपको Superhero बेनेफिट देगा। यह प्लान आपको 15 OTT का सब्सक्रिप्शन भी देता है।

994 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान में Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसी के साथ अब यह प्लान भी Superhero बेनेफिट प्रोवाइड करेगा।

996 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलता है। साथ ही इसमें Prime Lite सब्सक्रिप्शन मौजूद है। इस प्लान में भी Superhero बेनेफिट शामिल हो गया है।

997 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है, जिसमें भी आपको डेली 2GB डेटा मिलेगा। यह प्लान SUNNXT सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान में भी Superhero बेनेफिट मिलेगा।

998 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलेगा। इसमें SonyLIV सब्सक्रिप्शन मौजूद है। इसी के साथ अब यह प्लान भी आपको Superhero बेनेफिट देगा।

1599 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2.5GB डेटा मिलता है। यह प्लान Netflix Basic सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसी के साथ अब यह प्लान भी आपको Superhero बेनेफिट देगा।

3599 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलेगा। वहीं, अब इस प्लान के साथ भी आपको Superhero बेनेफिट मिलेगा।

3699 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में Superhero बेनेफिट शामिल है। यह प्लान Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

3799 प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिन की है, जिसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में Prime Video Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही अब यह प्लान आपको Superhero बेनेफिट भी देगा।