Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 21, 2022, 09:02 PM (IST)
Vodafone Idea (Vi) कंपनी अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कई शानदार प्लान्स लेकर आती है। इन प्लान्स में आपको कम कीमत में ढेर सारे बेनेफिट्स प्रोवाइड किए जाते हैं। अगर आप भी वोडाफोन आइडिया यूजर हैं और किसी ऐसे रिचार्ज प्लान का इंतजार कर रहे हैं, जो कि आपको खूब सारा डेटा बेनेफिट प्रोवाइड करे। तो आपके लिए हम ऐसा ही एक प्लान ढूंढकर लाएं है। इस प्लान में आपको डेली डेटा के साथ-साथ एक्स्ट्रा डेटा एक्सेस मिलेगा। आइए जानते हैं प्लान की डिटेल्स। और पढें: Vi का डेली 1GB वाला सबसे सस्ता प्लान, जानें कीमत
Vodafone Idea (Vi) कंपनी अपने यूजर्स को कई प्लान के तहत एक्स्ट्रा डेटा प्रोवाइड करती है। इन प्लान में यूजर्स को डेली डेटा के साथ एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है। आज हम आपको ऐसे ही एक प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। इस प्लान की कीमत 901 रुपये है। और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 450 से कम में किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा, जानें यहां
वोडाफोन आइडिया का 901 रुपये वाला प्लान कंपनी का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान है। इस प्लान में यूजर को 70 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो वीआई के प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा मिलता है। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। 70 दिन तक की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में यूजर्स को 210GB डेटा मिलेगा। लेकिन वीआई के इस प्लान में मिलने वाला डेटा बेनेफिट्स केवल यही तक सीमित नहीं है। यह प्लान यूजर को डेली डेटा के साथ-साथ एक्स्ट्रा डेटा प्रोवाइड करता है। इस प्लान में यूजर्स को 48GB एक्स्ट्रा मिलता है। इस हिसाब से यह प्लान कुल मिलाकर 258GB डेटा एक्सेस देता है।
डेटा के अलावा, वीआई के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस भेजने की सुविधा शामिल है।
वोडाफोन आइडिया कंपनी अपने 200 रुपये से ज्यादा के ज्यादातर प्लान में एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी देती है। इसमें Night data और Weekend Data Rollover की सुविधा शामिल है। नाइट डेटा की बात करें, तो प्लान रोज रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री इंटरनेट प्रोवाइड करता है। यह डेटा आपके डेली डेटा कोटा से नहीं काटा जाता। साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर की बात करें, तो इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक अनयूज्ड डेटा का इस्तेमाल आप शनिवार व रविवार कर सकते हैं।