comscore

VI का किफायती फैमिली प्लान, 2 एड-ऑन कनेक्शन के साथ 70GB डेटा और JioHotstar-Sony Liv फ्री

Vodafone Idea के पास किफायती फैमिली पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में 2 एड-ऑन कनेक्शन और सुपर फास्ट डेटा मिल रहा है। इसके अलावा, पैक में JioHotstar और Sony Liv का एक्सेस भी मुफ्त में दिया जा रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 29, 2025, 10:46 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vodafone Idea यानी VI देश की तीसरी दिग्गज टेलीकॉम कंपनी है, जिसके पोर्टफोलियो में प्रीपेड प्लान की तरह पोस्टपेड प्लान की भी अच्छी-खासी भरमार है। इनमें से एक फैमिली पोस्टपेड प्लान है, जो यूजर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। इसकी कीमत अन्य प्लान्स की तुलना में कम है। इसमें परिवार के सदस्य को जोड़ने की सुविधा मिलती है। इसके साथ प्लान में हाई स्पीड डेटा और कॉलिंग जैसी सेवाएं भी दी जा रही हैं। चलिए जानते हैं फैमिली प्लान की डिटेल… news और पढें: Vi का 84 दिन चलने वाला प्लान, कीमत 500 से भी कम

Vodafone Idea Family Postpaid Plan

Vodafone Idea के पास 701 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान है। यह एक फैमिली प्लान है, जिसमें 2 परिवार के सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। इंटरनेट उपयोग करने के लिए प्लान में 70GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा भी मिल रहा है। news और पढें: Vi हीरो प्लान, डेली 1.5 जीबी डेटा के साथ मिलेगा 30GB बोनस डेटा

अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो वोडाफोन आइडिया के इस पैक में वीआई गेम्स की सुविधा दी जा रही है। साथ ही, मनोरंजन के लिए Amazon Prime, JioHotstar और Sony Liv का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा है।

अन्य डिटेल

अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा, पोस्टपेड प्लान में 3000 SMS भी मिल रहे हैं। यही नहीं प्लान के साथ 200GB डेटा रोल ओवर की सुविधा मिल रही है।

कहां मिलेगा पोस्टपेड प्लान ?

वोडाफोन आइडिया का यह पोस्पेड प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। इस प्लान को इन दोनों प्लेटफॉर्म पर जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

1149 रुपये वाले प्लान की डिटेल

बताते चलें कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में 1149 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया था। यह एक प्रीपेड प्लान है। इस पैक में 180 दिन की समय सीमा दी जा रही है। इसमें फ्री वॉइस कॉलिंग दी जा रही है। इसमें 20 डेटा मिल रहा है, जिसके खत्म होने पर 50 पैसे प्रति एमबी के शुल्क पर मिलेगा। इसके अलावा, 1800 SMS भी मुफ्त में दिए जाएंगे।