Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 25, 2023, 03:54 PM (IST)
Reliance Jio, Airtel और Vi के आप बहुत से प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको कुछ पोस्टपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एंट्री लेवल के पोस्टपेड प्लान हैं। पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और इसमें डेली डाटा लिमिट नहीं होती है, जो इसकी एक खूबी है। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar
पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को एक बिल मिलता है, जो एक महीने की साइकिल के पूरा होने के बाद आता है। इसलिए आज हम आपको कुछ सस्ते और किफायती पोस्टपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। ध्यान रखें कि इन कीमत के साथ यूजर्स को टैक्स एक्स्ट्रा पे करना होगा। और पढें: Jio vs Airtel: 219 रुपये कीमत एक-जैसी, फिर भी जियो ने मारी बाजी, जानें कैसे
रिलायंस जियो का 299 रुपये का प्लान है। इस पोस्टपेड प्लान में एक बिल साइकिल की वैलिडिटी होती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसमें रिलायंस जियो के कुछ कॉम्प्लीमेंट्री ऐप्स का एक्सेस करने को मिलेगा। और पढें: Reliance Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, मिलेगा JioHotstar से लेकर Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन, जानिए कीमत और बेनिफिट्स
एयरटेल का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में यूजर्स को कुल 40GB इंटरनेट डाटा मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग में लोकल और STD कॉलिंग मुफ्त है।
वोडाफोन आइडिया का 401 रुपये का पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 50Gb इंटरनेट डाटा मिलेगा। साथ ही इसमें एक महीने के लिए 3000 SMS भी मिलेंगे। इसमें 200GB तक डाटा रोलओवर की सुविधा है। इसमें यूजर्स को SonyLiv Mobile subscription और ZEE5 Premium Movies का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी।