comscore

Jio, Airtel, Vi और BSNL के सस्ते पोस्टपेड प्लान, 75GB डेटा समेत मिलते हैं ये शानदार बेनेफिट्स

Jio, Airtel, Vi और BSNL के पास कई बजट रेंज के पोस्टपेड प्लान हैं। इनमें 75GB तक डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्लान्स के साथ ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और डेटा रोलओवर जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं।

Edited by Ajay Verma |Published: Apr 17, 2023, 03:57 PM (IST)

Highlights

  • Airtel के पोस्टपेड प्लान्स में हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है।
  • Jio अपने पोस्टपेड प्लान्स में प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में ऑफर कर रहा है।
  • Vi भी अपने प्लान में ओटीटी ऐप का एक्सेस फ्री दे रहा है।

Jio, Airtel, Vi और BSNL ने भारतीय टेलीकॉम बाजार में अलग-अलग रेंज में कई पोस्पेड प्लान पेश किए हैं। इन सभी प्लान्स में सुपर फास्ट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा रोलओवर तक का बेनेफिट दिया जा रहा है। अगर आप इन चारों टेलीकॉम कंपनियों में से किसी एक के यूजर हैं और अपने लिए किफायती पोस्टपेड प्लान खोज रहे हैं, तो हम आपको इस खबर के माध्यम से चारों कंपनियों के कुछ चुनिंदा प्लान्स के बारे में विस्तार से बताएंगे, जो आपके बजट में फिट होंगे। news और पढें: Vodafone Idea (Vi) के 3 नए प्लान लॉन्च, Spotify Premium मिलेगा फ्री, कीमत 230 रुपये से शुरू

Jio के बजट पोस्टपेड प्लान

जियो का 299 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान: इस पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग सहित 30GB डेटा, रोज 100SMS और वेलकम ऑफर के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। यही नहीं प्लान के साथ जियो सिनेमा, सिक्योरिटी, क्लाउड और टीवी ऐप का एक्सेस भी मुफ्त में मिल रहा है। news और पढें: Airtel का बेस्ट प्लान, Unlimited डेटा के साथ OTT फ्री

जियो का 599 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान: यूजर्स को इस पोस्टपेड प्लान में असीमित कॉलिंग और 100SMS रोज मिलेंगे। इसमें अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ जियो क्लाउड, टीवी, सिनेमा और सिक्योरिटी ऐप का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है।

Airtel के किफायती पोस्टपेड प्लान

399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान: एयरटेल इस पोस्टपेड प्लान में कुल 40GB डेटा ऑफर कर रहा है। साथ ही, 200GB डेटा रोलओवर का बेनेफिट दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100SMS भी मिल रहे हैं। हालांकि, इस पैक में OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं मिल रहा है।

499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान: इस पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100SMS और 200GB डेटा रोलओवर के साथ 75GB डेटा मिलता है। साथ ही, प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन और 6 महीने के लिए Amazon Prime की मेंबरशिप मुफ्त में दी जा रही है।

Vi का 401 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

वीआई इस प्लान में 50GB डेटा के साथ 50GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रहा है। साथ ही, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और SonyLiv, Hungama music व ZEE5 ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। इसके अलावा, प्लान के साथ वआई मूवी और टीवी ऐप का एक्सेस भी दिया जा रहा है।

BSNL के पोस्टपेड प्लान

199 रुपये का पोस्टपेड प्लान: इस पोस्टपेड प्लान में 25GB डेटा के साथ 75GB डेटा रोलओवर के साथ मिल रहा है। इसमें असीमित कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है और रोज 100SMS भी मिल रहे हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

399 रुपये का पोस्टपेड प्लान: बीएसएनएल इस प्लान में 210GB डेटा रोलओवर के साथ 70GB डेटा ऑफर कर रहा है। साथ ही, प्रतिदिन 100SMS भी मिल रहे हैं। इसके अलावा, प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का सपोर्ट दिया जा रहा है।