comscore

Jio Vs Airtel: 250 से कम में किसके रिचार्ज प्लान में है ज्यादा दम, जानिए यहां

Jio Vs Airtel: जियो और एयरटेल के पास 250 से कम के कई बेस्ट रिचार्ज प्लान हैं। इनमें सुपरफास्ट डेटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 25, 2025, 10:52 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio Vs Airtel: जियो और एयरटेल दोनों ही भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। दोनों के पोर्टफोलियो में प्रीपेड प्लान्स की भरमार हैं, जिन्हें यूजर्स की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। इन सभी में पर्याप्त डेटा, SMS और फ्री कॉलिंग दी जा रही है। इसके साथ ओटीटी जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं। हम आपको यहां जियो और एयरटेल के 250 रुपये से कम के प्लान बताने जा रहे हैं, जिससे प्लान का चुनने में आसानी होगी और यह भी पता चल जाएगा कि किसके प्लान में क्या मिलेगा… news और पढें: Jio-Airtel: 500 से कम में आने वाले धांसू पोस्टपेड प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगा JioHotstar फ्री

239 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 22 दिन की वैधता के साथ आता है। इस पैक में रोज 1.5GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। इसके अलावा, रिचार्ज प्लान में Jio TV और Jio Cloud का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। news और पढें: रोज 2.5GB डेटा वाले Jio प्लान के आगे Airtel हुआ फेल, जानें क्या कुछ मिल रहा खास

219 रुपये वाला प्लान

यह एयरटेल का प्रीपेड प्लान है। इस रिचार्ज पैक में कुल 3GB डेटा दिया जा रहा है। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इसमें स्पैम कॉल से बचने के लिए प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। यही नहीं रिचार्ज पैक में फ्री हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। news और पढें: Jio का 19 रुपये का प्लान, 1GB डेटा-1 दिन की वैलिडिटी

कहां से करें रिचार्ज ?

खबर में ऊपर बताए गए प्रीपेड प्लान्स को जियो और भारती एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है। इसके अलावा, आप पेटीएम (PayTm), गूगल पे (Google Pay) और फोनपे (PhonePe) जैसे प्लेटफॉर्म से भी रिचार्ज किए जा सकते हैं।

FAQs

1. भारतीय टेलीकॉम बाजार में पहले स्थान पर कौन-सी टेलीकॉम कंपनी है ?
Ans. रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे ज्यादा यूजरबेस के साथ जियो पहले स्थान पर है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

2. Airtel का यूजरबेस कितना है ?
Ans. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2025 में एयरटेल का यूजरबेस 550 मिलियन है।