comscore

Jio Vs Airtel Vs Vi: किसके लॉन्ग-टर्म प्लान में मिल रहे ज्यादा बेनेफिट्स, जानिए यहां

Jio Vs Airtel Vs Vi: जियो, एयरटेल और वीआई तीनों के पास 2999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है। तीनों में 1 साल की वैधता मिल रही है। इनमें मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: May 17, 2024, 03:25 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Jio, Airtel और Vi दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं
  • तीनों के पास 2999 रुपये वाला प्लान है
  • यहां तीनों कंपनियों के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में बताया गया है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio Vs Airtel Vs Vi: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों ही देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं। तीनों के पोर्टफोलियो में यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर प्रीपेड प्लान्स ऐड किए गए हैं, जिनमें सुपर फास्ट डेटा, असीमित कॉलिंग और प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इन ही में से एक लॉन्ग टर्म प्लान है। इसमे सालभर की सब्सक्रिप्शन मिलती है। इससे फायदा यह होता है कि यूजर्स हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती है। हम आपको यहां तीनों टेलीकॉम कंपनियों के 2999 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में डिटेल में बताएंगे, जिससे आपके लिए प्लान चुनना आसान होगा। news और पढें: 3GB डेली डेटा वाला धांसू प्लान, Netflix मिलेगा फ्री

Jio

जियो के 2999 रुपये वाले रिचार्ज पैक में 365 दिन यानी 1 साल की वैधता दी जा रही है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा और 100 SMS मिल रहे हैं। इसमें 5G अनलिमिटेड डेटा भी दिया जा रहा है। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इसके अलावा, जियो के पैक के साथ बिल्कुल मुफ्त में JioCloud, Cinema और TV का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। news और पढें: Airtel लाया स्पेशल वैलेंटाइन फीचर, रिचार्ज के साथ कह पाएंगे अपने दिल की बात

Airtel

एयरटेल का 2999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इस पैक में रोज 2GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें 5G अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ Apollo 24|7 Circle, विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। इस पैक की समय सीमा 365 दिन यानी पूरे एक वर्ष की है।

Vi (Vodafone Idea)

वोडाफोन आइडिया 850GB डेटा के साथ आता है। इसकी लिमिट खत्म होने पर डेटा का स्पीड को कम हो जाएगी। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा, रोजाना 100SMS और बिंज ऑल नाइट सर्विस मुफ्त में दी जाएगी। इसकी वैधता 365 दिन की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कहां से करें रिचार्ज

आपको बता दें कि ऊपर बताए गए सभी रिचार्ज प्लान्स को उनकी कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से रिचार्ज कराया जा सकता है।