Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: May 17, 2023, 12:48 PM (IST)
Jio और Airtel देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं और इन दोनों ने बाजार में हर रेंज के रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। यही वजह है कि अब यूजर्स के लिए अधिक बेनेफिट वाले प्रीपेड प्लान को चुनना मुश्किल हो गया है। अगर आप भी अपने लिए ज्यादा डेटा वाला प्रीपेड प्लान खोज रहे हैं, तो हम आपको इस खबर के माध्यम से जियो व एयरटेल के ऐसे किफायती प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको रोज 3GB डेटा के साथ प्रीमियम ऐप का एक्सेस मुफ्त में मिलेगा। आइए इन रिचार्ज पैक पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Airtel का बेस्ट प्लान, Unlimited डेटा के साथ OTT फ्री
जियो की साइट पर यह पैक न्यू क्रिकेट प्लान के नाम से लिस्ट है। इस प्रीपेड पैक में रोज 100SMS और 3GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा, प्रीपेड पैक के साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इस प्लान की समय सीमा 14 दिन की है। और पढें: Jio ने यूजर्स की कराई मौज, अब Internet, OTT और TV के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, 1 प्लान में पाएं सब
जियो के इस रिचार्ज प्लान का नाम क्रिकेट प्लान है। इस प्रीपेड पैक में प्रतिदिन 100SMS और 3GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट मिल रहा है। इतना ही नहीं डेटा प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का एक्सेस फ्री में दिया जा रहा है। इस प्रीपेड पैक की वैधता 28 दिन की है।
इस प्रीपेड प्लान में रोज 3GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान के साथ विंक म्यूजिक, फ्री हेलो ट्यून, एयरटेल एक्सट्रीम के एक्सेस के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इसमें OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।
एयरटेल का टी20 रिचार्ज प्लान है। इसकी वैधता 28 दिन की है। इसमें रोजाना 100SMS के साथ 3GB डेटा मिलता है। साथ ही, फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं पैक के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।
एयरटेल का यह प्रीमियम प्लान है। इस रिचार्ज प्लान में रोजाना 100SMS और 3GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनिलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान के साथ फ्री कॉलिंग, अमेजन प्राइम, विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इस डेटा प्लान की वैधता 56 दिन की है।