comscore

Jio का सुपर-डुपर प्लान, 168GB डेटा के साथ मिल रहे Netflix और JioHotstar बिल्कुल Free

Jio के पास एक ऐसा प्लान है, जिसमें 84 दिन रोज 2GB डेटा मिल रहा है। साथ ही, 100SMS भी मिल रहे हैं। इसके साथ ही Amazon Prime और JioHotstar भी फ्री में दिया जा रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 17, 2025, 10:24 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio देश की लीडिंग टेलीकॉम कंपनी है। इसका यूजरबेस 46 करोड़ से बहुत ज्यादा है। इसके पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्लान हैं। इन सभी में हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इतना ही नहीं प्लान्स में ओटीटी का एक्सेस दिया जा रहा है। अगर आप जियो यूजर हैं और अपने लिए शानदार बेनेफिट्स वाले प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं, तो यहां आपको कंपनी के एक पॉपुलर प्लान की जानकारी मिलेगी। इसमें आपको 900GB से ज्यादा डेटा और फ्री ओटीटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। news और पढें: Jio, Airtel या Vi आपके इलाके में किसका नेटवर्क है बेस्ट? नया सिम खरीदने से पहले जान लें काम की ट्रिक

Jio Plan

टेलीकॉम कंपनी जियो का 1299 रुपये वाला प्लान बहुत पॉपुलर है। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। अब इस प्लान की बेनेफिट्स की बात करें, तो पैक में रोज 2GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। news और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 450 से कम में किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा, जानें यहां

अन्य बेनेफिट्स

यूजर्स के मनोरंजन को ध्यान में रखकर इस रिचार्ज प्लान में 3 महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस पैक में 50GB JioAICloud स्टोरेज मुफ्त में मिल रही है। इसके अलावा, प्रीपेड प्लान में Netflix का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जा रहा है। इसमें 5जी अनलिमिटेड डेटा भी मिल रहा है। news और पढें: 3GB डेली डेटा वाला धांसू प्लान, Netflix मिलेगा फ्री

फरवरी में आया यह प्लान

बताते चलें कि टेलीकॉम कंपनी जियो ने इस साल फरवरी में अपने यूजर्स के लिए 195 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो पैक में 15GB डेटा दिया जा रहा है। यदि यूजर समय से पहले डेटा खत्म कर देते हैं, तो उनको मिलने वाले डेटा की स्पीड को घटाकर 64 Kbps किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अब ओटीटी की बात करें, तो प्लान में पूरे 90 दिन के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इससे यूजर्स अपने फोन पर लाइव मैच से लेकर लेटेस्ट वेब सीरीज और मूवी देख पाएंगे।