comscore

Jio का सस्ता प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1.5GB डेटा

Jio के पास एक ऐसा रिचार्ज प्लान है, जिसकी कीमत 240 से कम है। इसमें 1.5GB डेटा रोजाना दिया जा रहा है। साथ ही, फ्री कॉलिंग और SMS जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 24, 2025, 12:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान हैं। इन सभी में इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 1.5GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें 100 SMS डेली मिल रहे हैं। साथ ही, फ्री कॉलिंग कॉलिंग दी जा रही है। अगर आप जियो यूजर हैं और अपने लिए किफायती प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको यहां कंपनी का किफायती प्लान बताने जा रहे हैं। इसमें आपको डेली 1.5GB डेटा के साथ-साथ 100 SMS और कॉलिंग जैसे बेनेफिट मिलेंगे। news और पढें: Jio का 2GB डेटा वाला प्लान, कीमत मात्र 29 रुपये

Jio Plan

ऊपर जिस प्लान की बात की जा रही है, वो Jio का 239 रुपये वाला प्लान है। यह किफायती है। इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को 1.5GB डेटा रोज दिया जा रहा है। इसमें 100 SMS भी रोजाना मिल रहे हैं। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। news और पढें: Jio का 100 रुपये का प्लान, चलेगा 30 दिन

मनोरंजन के लिए इस प्रीपेड प्लान में जियो टीवी (Jio TV) का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके साथ अतिरिक्त स्टोरेज के लिए जियो क्लाउड (Jio Cloud) का एक्सेस भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 22 दिन की है।

कहां से करें रिचार्ज ?

ऊपर बताए गए प्रीपेड प्लान को ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप में जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है। इसके अलावा, आप फोन-पे (PhonePe), गूगल पे (Google Pay) और पेटीएम (PayTm) में जाकर भी प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

77 रुपये वाले प्लान की डिटेल

बताते चलें कि रिलायंस जियो ने हाल ही में 77 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था। यह प्लान डेटा वाउचर है। इसकी वैधता 5 दिन की है। इसमें कुल 3GB डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ Sony LIV का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि डेटा वाउचर के खत्म होने के बाद भी सब्सक्रिप्शन एक्टिव रहेगी। यानी कि आप सोनी लिव का कंटेंट देख पाएंगे।