comscore

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस रिचार्ज प्लान में मिल रहा 20GB एक्सट्रा डेटा फ्री

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने 749 रुपये के प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया है, जिसके तहत यूजर्स को पैक मे एक्सट्रा डेटा मिलेगा। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं।

Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Mar 21, 2024, 10:53 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Jio ने 749 रुपये वाला प्लान अपडेट किया है
  • इस पैक में डेली मिलने वाले डेटा के साथ एक्सट्रा डेटा मिल रहा है
  • इससे पहले कंपनी ने Dhan Dhana Dhan ऑफर पेश किया था
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio अपने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए समय-समय पर प्रीपेड प्लान्स को अपडेट करता रहता है। इस कड़ी में 749 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया गया है। इसमें अब यूजर्स को रोजाना मिलने वाले डेटा के साथ अतिरिक्त डेटा मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रिचार्ज प्लान को साल 2022 के अंत में लॉन्च किया गया था। news और पढें: Jio यूजर्स की मौज, इन प्लान में डेली डेटा के साथ 20GB Data मिलेगा Free

Jio का 749 रुपये वाला प्लान

जियो के मुताबिक, 749 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की समय सीमा 90 दिन है। इस पैक में डेली 2GB डेटा के साथ अतिरिक्त 20GB डेटा दिया जा रहा है, जो पैक की वैलिडिटी के साथ खत्म हो जाएगा। यानी कि यूजर्स अब कुल 200GB डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100SMS भी मिल रहे हैं। news और पढें: Jio, Airtel और Vodafone idea के सस्ते प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग

अन्य बेनेफिट्स

अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो जियो इस प्लान को चुनने वाले यूजर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रहा है। इसके साथ ही रिचार्ज पैक में 5G Welcome ऑफर भी मिल रहा है, जिससे यूजर्स को 5G सर्विस इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। news और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: रिचार्ज करने से पहले जानें किसका 199 रुपये वाला प्लान है दमदार, किसमें मिल रहे ज्यादा फायदे

हाल ही में पेश किया यह ऑफर

जियो ने हाल ही में अपने एयर फाइबर यूजर्स को खुश करने के लिए Dhan Dhana Dhan ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को तीन गुना अधिक स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इससे यूजर्स बिना बफरिंग के ऑनलाइन क्रिकेट मैच, मूवी से लेकर गेम तक खेल पाएंगे। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। बता दें कि इस ऑफर को खासतौर पर IPL 2024 को ध्यान में रखकर रिलीज किया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पिछले साल लॉन्च हुए एयर फाइबर प्लान

आखिर में बताते चलें कि टेलीकॉम जाइंट जियो ने पिछले साल सितंबर में एयरफाइबर प्लान को लॉन्च किया था। इन पैक्स की कीमत 599 रुपये से शुरू होती है। इस प्लान्स को 6 महीने और 12 महीने के लिए खरीदा जा सकता है। इनमें इंटरनेट के लिए 100GB तक डेटा मिलता है।