comscore

Jio का नया 98 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान, Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री

Jio कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नया 999 रुपये वाला प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान यूजर्स को 98 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड कर रही है।

Published By: Manisha | Published: Sep 24, 2024, 03:49 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 98 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड 5G एक्सेस प्रोवाइड करेगा। इसके अलावा, प्लान में डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा शामिल है। जियो अपने ग्राहकों को कई तरह के नए प्लान और ऑफर्स लेकर आया है। अगर आप जियो ग्राहक हैं, तो यह प्लन आपके लिए ही है। यहां जानें इस प्लान से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Jio-Airtel: 500 से कम में आने वाले धांसू पोस्टपेड प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगा JioHotstar फ्री

Jio New Plan

कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। Jio के इस प्लान की कीमत 999 रुपये है। बेनेफिट्स की बात करें, तो जियो के इस प्लान में आपको 98 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा, यह प्लान आपको डेली 2GB डेटा का एक्सेस देता है। 98 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में आपको कुल मिलाकर 196GB डेटा का एक्सेस मिलेगा। news और पढें: रोज 2.5GB डेटा वाले Jio प्लान के आगे Airtel हुआ फेल, जानें क्या कुछ मिल रहा खास

अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा मिल रही है, जिसमें आप लोकल व एसटीडी कॉल का आनंद ले सकेंगे। साथ ही आप रोजाना 100 फ्री SMS का भी आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, यह प्लान Jio Cloud, Jio Cinema और JioTV suite ऐप्स का भी फ्री एक्सेस मिलता है। news और पढें: Jio का 19 रुपये का प्लान, 1GB डेटा-1 दिन की वैलिडिटी

OTT बेनेफिट्स

Jio का यह नया प्लान ग्राहकों को OTT बेनेफिट भी देता है। जियो के इस प्लान में आपको Amazon Prime Video का फ्री एक्सेस मिलेगा। खास बात यह है कि यह सब्सक्रिप्शन आपको पूरे 84 दिन तक फ्री मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपको बता दें, यह जियो कंपनी का पहला 98 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। इससे पहले कंपनी अपने पोर्टफोलियो में 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान लेकर आ चुकी है। अगर आप जियो ग्राहक हैं और अपने लिए नए प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए ही है। यह प्लान आपको एक साथ कई बेनेफिट्स प्रोवाइड कर रहा है।