Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 12, 2025, 07:40 PM (IST)
और पढें: Jio क्रिकेट लवर्स के लिए लाया किफायती प्लान, मुफ्त में मिलेगा JioHotstar
Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 336 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान की कीमत 1,748 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इस प्लान में कोई भी डेटा सुविधा शामिल नहीं है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो केवल कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए प्लान लेना चाहते हैं। आजकल बहुत से लोगों के पास घर में WiFi होता है, इसलिए वे महंगे डेटा प्लान लेने की जरूरत महसूस नहीं करते। ऐसे में Jio का यह प्लान उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। और पढें: Jio Vs Airtel: 350 से कम में किसके प्लान ने मारी बाजी, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां
इस प्लान के जरिए यूजर बिना किसी सीमा के कॉल कर सकते हैं और कुल 3600 SMS भेज सकते हैं। यानी कि 336 दिन तक आप किसी भी नेटवर्क पर फ्री में कॉलिंग कर सकते हैं और अपने दोस्तों, परिवार या ऑफिस के लोगों को मैसेज भी कर सकते हैं। हालांकि प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है, इसलिए अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अलग से डेटा प्लान लेना होगा। और पढें: 200 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 5G डेटा, Jio का नया प्लान सुनकर यूजर्स हुए खुश
Jio ने इस प्लान के अलावा एक और सस्ता ऑप्शन भी पेश किया है जिसकी कीमत 448 रुपये है और यह प्लान 84 दिनों तक वैध रहता है। इस प्लान में भी यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, लेकिन SMS की संख्या 1000 तक सीमित है। यह प्लान भी कॉलिंग और SMS के लिए है और कम कीमत में लंबे समय तक कॉलिंग करने वालों के लिए बेहतर है। दोनों प्लान यूजर्स को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ऑप्शन चुनने की आजादी देते हैं।
भारत में टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लगातार नए-नए प्लान लॉन्च कर रही हैं। Jio की ये प्रीपेड प्लान खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो डेटा की जगह कॉलिंग और SMS चाहते हैं। ऐसे प्लान से यूजर्स को लंबी वैधता के साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है और महंगे डेटा प्लान के खर्च से बचा जा सकता है। अगर आप भी कॉलिंग और SMS का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और डेटा की जरूरत कम है, तो Jio का यह 336 दिन वाला प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।