Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 02, 2025, 10:38 AM (IST)
BSNL पिछले कई दिनों से अपने प्रीपेड प्लान्स में मिलने वाली सेवाओं में फेसबदल कर हाल है। हाल ही में 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता को कम किया गया था। इस कड़ी में अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने एक बार फिर से 147 रुपये वाले पैक में मिलने वाली वैलिडिटी को घटा दिया है। इसका अर्थ यह है कि प्रीपेड पैक कम दिन एक्टिव रहेगा। और पढें: BSNL का डेली 3GB डेटा वाला पॉपुलर प्लान, चलेगा पूरे 365 दिन, जानें कीमत और खूबियां
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 147 रुपये वाले रिचार्ज पैक की समय सीमा को कम किया है। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को इस पैक में 25 दिन की वैधता मिलेगी। ब्राउजिंग करने के लिए 10GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही, घंटो बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भी दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस प्लान में पहले पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। और पढें: BSNL ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, फोन पर फ्री में देख सकेंगे T20 World Cup मैच, 3 महीने तक JioHotstar मिलेगा फ्री
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि बीएसएनएल ने 147 रुपये वाले पैक से पहले 99 रुपये वाले प्लान की समय सीमा को घटाया था। अब इस प्लान में 17 दिन की बजाय 15 दिन की वैधता दी जा रही है। इस पैक को नंबर एक्टिव रखने के लिए ही बाजार में उतारा गया है। और पढें: BSNL का 300 दिन चलने वाला प्लान, बजट में है कीमत
इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाली अन्य सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस रिचार्ज पैक में पहले की तरह 50MB डेटा मिल रहा है। दूसरे टेलीकॉम नेटवर्क पर बात करने के लिए फ्री कॉलिंग दी जा रही है।
अंत में आपकी जानकारी के लिए बता चलें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ऊपर बताए गए प्रीपेड प्लान से पहले 197 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता घटाई थी। इस प्लान में 70 दिन की जगह 54 दिन की समय सीमा दी जा रही है। इस दौरान इस्तेमाल करने के लिए 4 जीबी डेटा और 100 SMS दिए जा रहे हैं। इस पैक में कॉलिंग के लिए 300 वॉइस कॉल मिनट भी मिल रहे हैं।