Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 06, 2024, 01:26 PM (IST)
Airtel ने अपने पोर्टफोलियो में हर यूजर की मांग को ध्यान में रखकर पोस्टपेड प्लान ऐड किए हैं। इन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को बात करने के लिए बेहतर कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही, इंटरनेट यूज करने के लिए हाई-स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं मनोरंजन के लिए OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में ऑफर किया जा रहा है। हम आपको टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के दो स्पेशल प्रीपेड प्लान के बारे में यहां बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको सुपर फास्ट डेटा मिलेगा। इसके अलावा, 100GB डेटा और मुफ्त में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। और पढें: Jio Vs Airtel: 250 से कम के बेस्ट प्रीपेड प्लान, फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1.5GB डेटा
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में 56 दिन की वैधता मिलती है। इस प्लान में अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है। इस पैक में रोजाना 100SMS के साथ 3GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्रीपेड प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का एक्सेस भी मिल रहा है। इस प्लान को ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से रिचार्ज कराया जा सकता है। और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vodafone idea: 300 से कम के बेस्ट प्लान, पर्याप्त डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग
इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलता है। इसमें इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए रोज 2.5GB डेटा (कुल 210GB डेटा) और 100SMS दिए जा रहे हैं। इस पैक में असीमित कॉलिंग भी दी जा रही है। एंटरटेनमेंट के लिए प्रीपेड पैक में अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त में मिलता है। एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 84 दिन तक वैलिड रहता है। और पढें: Jio Vs Airtel: 1199 रुपये वाला किसका रिचार्ज प्लान है बेस्ट, जानिए यहां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अप्रैल के अंत में 133 रुपये वाला अन्तरराष्ट्रीय प्लान लॉन्च किया था। यह कंपनी का सबसे सस्ता इंटरनेशनल प्लान है। बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो पैक में लोकल सिम कार्ड के साथ-साथ डेटा अलाउंस, इन-फ्लाइट वाई-फाई और कस्टमर केयर सपोर्ट दिया जाता है। इसकी वैधता एक दिन की है। इसे एयरटेल थैंक्स ऐप में जाकर एक्टिवेट किया जा सकता है।