Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: May 11, 2026, 03:34 PM (IST)
Oppo Find X9 5G फोन में कंपनी ने 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। साथ ही इस डिस्प्ले में आपको 3600 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Oppo Find X9 5G में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने फोन के साथ 2 वेरिएंट्स पेश किए हैं, जिसमें 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल मिलता है।
Oppo Find X9 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। वहीं, 50MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है।
Oppo Find X9 5G में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP कैमरा मौजूद है। साथ ही पानी से बचाव के लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है।
Oppo Find X9 5G फोन में कंपनी ने 7025mAh की धाकड़ बैटरी दी गई है, जिसके साथ आपको 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Oppo Find X9 5G फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Flipkart पर 79,999 रुपये लिस्ट है, जिसे अभी आप 74,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
Oppo Find X9 5G के डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 5,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
Oppo Find X9 5G फोन को फ्लिपकार्ट के अलावा, आप Vijay Sales से भी खरीद सकेंगे। यहां भी फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 74,999 रुपये में मिल रहा है। यहां से भी आप फोन को 5,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।