Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: May 19, 2026, 05:42 PM (IST)
LPG गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन अब सीमित हो चुके हैं। हालांकि, आप अपने गैस कनेक्शन को ट्रांसफर कर सकते हैं। अगर आपका एड्रेस बदल गया है, तो आप पुराने पते से नए पते में गैस कनेक्शन ट्रांसफर कर सकते हैं। यदि घर में पहले जिस के नाम गैस कनेक्शन था, उसकी मृत्यु हो गई है तो अब आप अपने नाम पर गैस कनेक्शन को ट्रांसफर कर सकते हैं। गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करने के लिए आपको गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे फोन या फिर लैपटॉप की मदद से ऑनलाइन कनेक्शन को ट्रांसफर कर सकते हैं।
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में अपनी गैस एजेंसी की ऐप को ओपन करें।
2. इस ऐप में आपको 'Transfer Connection' या 'Change Distributor' जैसे ऑप्शन दिखेंगे।
3. आप दोनों में से एक ऑप्शन चुनकर अपना गैस कनेक्शन को ट्रांसफर कर सकते हैं। अब सभी जरूरी डिटेल्स भरें।
4. फॉर्म भरने के बाद अब आपको यहां जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड एड्रेस प्रूफ व मोबाइल नंबर आदि शामिल होंगे।
5. अगर आप अपने परिवार में गैस कनेक्शन ट्रांसफर कर रहे हैं, तो आपको रिश्ते का प्रमाण पत्र देना होगा।
6. यदि किसी की मृत्यु के बाद आप गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आपको डेथ सर्टिफिकेट सबमिट करना होगा।
7. प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि आपके डॉक्यूमेंट्स सही है और KYC अपडेट है, तो 15 दिन के अंदर गैस कनेक्शन ट्रांसफर हो जाएगा।