Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Mar 31, 2026, 08:17 PM (IST)
Apple कंपनी आज के समय में टेक जगत की टॉप कंपनियों में से एक है। इस 1 अप्रैल 2026 को कंपनी अपनी 50वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही है।
Apple कंपनी की बात सुनते ही सबसे पहले जहन में iPhone व Mac प्रोडक्ट्स का ही ख्याल आता है, जो कि कंपनी के टॉप सफल प्रोडक्ट्स में से एक हैं।
हालांकि, iPhone, Mac व iPad के अलावा भी कंपनी मार्केट में कई सेकेंडो प्रोडक्ट्स लेकर आ चुकी है। आज जहां कंपनी दुनियाभर में आईफोन के लिए जानी जाती है, वहीं कई ऐसे प्रोडक्ट्स भी है, जिन्हें लॉन्च करके कंपनी को तगड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा था। यहां देखें एप्प्ल के ऐसे ही कुछ फेल प्रोडक्ट्स की लिस्ट।
Apple Newton MessagePad कंपनी का मैसेजपेड था, जिसे साल 1993 में पेश किया गया था। यह मैसेजपेड आपके पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर काम करता था। महंगा होने की वजह से यह इतना पॉपुलर नहीं हुआ और कंपनी ने 1998 में इसकी बिक्री बंद कर दी।
Apple USB Mouse को कंपनी का सबसे खराब माउस माना जाता है। कंपनी ने इसे गोल डिजाइन के साथ पेश किया था, जिसे पकड़कर इस्तेमाल करने में काफी मुश्किल आती थी। कंपनी ने साल 2000 में इसकी बिक्री बंद कर दी थी।
Apple Pippin कंपनी का पहला गेमिंग कंसोल था। हालांकि, कंपनी ने इस कंसोल की सिर्फ 42 हजार यूनिट्स ही सेल की थी और फिर साल 1997 में इसे भी बंद कर दिया गया।
iTunes Ping एप्पल कंपनी द्वारा डेवलप सॉफ्टवेयर बेस्ड म्यूजिक सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म था, जिसे साल 2010 में पेश किया गया था। हालांकि, इसे साल 2012 में ही बंद कर दिया गया था।
iPod Hi-Fi कंपनी का ऑडियो प्रोडक्ट है, जो कि शानदार डिजाइन के साथ पेश किया गया था। हालांकि, यह डिवाइस मार्केट में मौजूद थर्ड-पार्टी डिवाइस के मुकाबले उतनी शानदार साउंड क्वालिटी देने में असमर्थ रहा।
QuickTake को कंपनी ने साल 1994 में इसे लॉन्च किया था। यह कंपनी का पहला डिजिटल कैमरा था। हालांकि, साल 1997 में इसे कंपनी द्वारा बंद कर दिया गया था।
Macintosh Portable की बात करें, तो यह Apple कंपनी का पहला लैपटॉप कंप्यूटर था। हालांकि, इस लैपटॉप कंप्यूटर में डिस्प्ले व बैटर समस्याएं देखने को मिली थी। इसके अलावा, यह डिवाइस उस वक्त काफी महंगा भी पेश किया गया, जिसकी वजह से यह भी ज्यादा नहीं चला।