Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: May 21, 2026, 11:37 AM (IST)
OPPO Reno 14 में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसके प्रो मॉडल में 6.83 इंच की ओएलईडी स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 2800 x 1272 पिक्सल है। इन दोनों पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन ग्लास लगाया गया है।
कंपनी ने स्मूथ फंक्शनिंग के लिए ओप्पो रेनो 14 में Dimensity 8350 चिपसेट और Mali-G615 MC6 GPU दिया गया है, जबकि रेनो 14 प्रो फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन Mali-G720 MC7 GPU से लैस है।
OPPO Reno 14 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी, अल्ट्रा वाइड और पेरीस्कोप लेंस शामिल है। Reno 14 में 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरीस्कोप सेंसर दिया गया है।
कंपनी ने ओप्पो रेनो 14 में 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की जंबो बैटरी दी है, जबकि रेनो 14 प्रो में 6200mAh की बैटरी मिलती है। इसे भी 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।
ओप्पो के इन दोनों स्मार्टफोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इन दोनों लेंस का अपर्चर f/2.0 है।
OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro में सीमलेस कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।
ओप्पो रेनो 14 की कीमत 36,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB+256GB स्टोरेज मिलता है। इसके 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल का प्राइस क्रमश: 44,999 रुपये व 47,999 रुपये रखा गया है। वहीं, रेनो 14 प्रो को 54,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट गया है।
फ्लिपकार्ट को ओप्पो रेनो 14 स्मार्टफोन को खरीदने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिवाइस पर 1196 रुपये की EMI दी जा रही है। Reno 14 Pro पर 2750 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस पर 24 महीने के लिए 2608 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इन दोनों डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर भी है।