comscore

Vivo X300s फोन 7000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! सभी फीचर्स हुए लीक

Vivo X300 सीरीज में जल्द ही Vivo X300s फोन दस्तक दे सकता है। इस फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jan 04, 2026, 03:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo X300 सीरीज के तहत जल्द ही कंपनी नए स्मार्टफोन्स को भी पेश कर सकती है। लीक की मानें, तो Vivo X300 Ultra और Vivo X300s इस सीरीज का लेटेस्ट एडिशन होने वाले हैं। इससे पहले कंपनी इस सीरीज के तहत Vivo X300 और Vivo X300 Pro को पेश कर चुकी है। लेटेस्ट लीक की मानें, तो कंपनी अल्ट्रा फोन के साथ Vivo X300s फोन मार्केट में लेकर आ सकती है। यह Vivo X300 का ही थोड़ा-सा अपग्रेड वर्जन हो सकता है। इस फोन के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। लीक की मानें, तो कंपनी इस फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 9500 Plus प्रोसेसर से लैस होने वाला है। फोन में कंपनी 7000mAh की जंबो बैटरी भी देने वाली है। यहां जानें सभी डिटेल्स। news और पढें: Vivo X300 Max फोन 3D Database पर हुआ स्पॉट, फीचर्स भी हुए लीक

Vivo X300s leak specs

टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट के जरिए Vivo X300s के फीचर्स लीक किए हैं। लीक के मुताबिक, यह फोन 6.78 इंच साइज के डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। इस फोन में पतले किनारे मिलेंगे। डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K पिक्सल होगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 9500 Plus प्रोसेसर से लैस हो सकता है। news और पढें: सिर्फ 753 रुपये महीना देकर घर ले आएं 50MP कैमरे वाला Vivo Y28s 5G फोन, मिल रही धांसू डील

फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में 7000mAh की जंबो बैटरी मिल सकती है। आपको याद दिला दें, कंपनी ने Vivo X300 फोन को 6,040mAh की बैटरी के साथ पेश किया था। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Vivo X300 Specs

Vivo X300 के फीचर्स की बात करें, तो यह फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेंडरी कैमरा और 50MP का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन की बैटरी 6040mAh की है।