Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 10, 2025, 01:05 PM (IST)
Vivo V70 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन Vivo V60 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होने वाला है, जिसे इसे साल लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। बीआईएस लिस्टिंग के जरिए संकेत मिलते हैं कि यह फोन जल्द ही भारत में एंट्री मारने वाला है। सिर्फ वीवो वी70 ही नहीं बल्कि Vivo T5x 5G फोन भी भारत में लॉन्च होने वाला है, जो कि Vivo T4x 5G का सक्सेसर होने वाला है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Vivo V70 5G पर भारी डिस्काउंट, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मिलेगा ये सब
टिप्सटर @ZionsAnvin ने अपने X (Twitter) हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि मॉडल नंबर V2538 स्मार्टफोन BIS (Bureau of Indian Standards) पर स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Vivo V70 स्मार्टफोन का है। लीक के मुताबिक, बीआईएस पर यह फोन 8 दिसंबर को लिस्ट किया गया था। BIS सर्टिफिकेशन के जरिए फोन के फीचर्स से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई। हालांकि, यह संकेत जरूर मिल गए हैं कि यह फोन भारत में जल्द ही दस्तक देने वाला है। फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 15 दिसंबर को चीन में लॉन्च होने वाले Vivo S50 का रीब्रांडेड वर्जन होने वाला है। और पढें: Vivo X300 Ultra और X300s की लॉन्च डेट हुई लीक, कलर और स्टोरेज ऑप्शन भी रिवील
सिर्फ वीवो वी70 ही नहीं बल्कि BIS पर मॉडल नंबर V2545 भी स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Vivo T5x 5G का हो ससता है। इस लिस्टिंग के जरिए भी संकेत मिलते हैं कि वीव टी सीरीज का यह फोन भी भारतीय मार्केट में एंट्री मारने को तैयार है। फिलहाल, इस फोन के फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स भी सामने नहीं आई हैं।
Vivo T4x 5G के स्पेक्स की बात करें, तो यह फोन 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा व 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 6,500mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है।