Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 04, 2023, 01:46 PM (IST)
Paytm ने हाल ही में Android app पर UPI Lite को पेश किया है। बीते महीने इसे बीटा वर्जन में पेश किया था और अब लेटेस्ट जानकारी में पता चला है कि UPI Lite को IOS के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद यूजर्स iPhone और iPad में इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। UPI Lite की मदद से 200 रुपये से कम की पेमेंट को बगैर पिन कोड के भी ट्रांसफर किया जा सकेगा। यह पेमेंट UPI Based होगी। और पढें: Bharat Taxi में Paytm से झटपट UPI पेमेंट शुरू, Uber-Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर
दरअसल, techlusive.in के साथ हुई एक बातचीत में Paytm के Chief Product Officer Shreyas Srinivasan ने संकेत दिए हैं। आने वाले दिनों में IOS यूजर्स के लिए UPI Lite को पेश किया जाएगा। यह लेटेस्ट अपडेट दो-तीन सप्ताह के दौरान लॉन्च हो सकता है। और पढें: Google ने Pixel फोन के लिए पेश किया खास AI फीचर, अब स्कैम कॉल्स का तुरंत चलेगा पता
एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए UPI Lite उपलब्ध करा दिया है और आने वाले समय में यह सेवा IOS यूजर्स के लिए भी जारी की जाएगी। हमारी टीम द्वारा बातचीत में श्रेयस ने बताया है कि आने वाले 2-3 सप्ताह के दौरान IOS यूजर्स के लिए UPI Lite को पेश किया जाएगा। और पढें: Paytm App में हुआ बड़ा बदलाव, अब मिलेगा नया डिजाइन, AI फीचर्स और गोल्ड रिवार्ड्स
बताते चलें कि बीते एक साल के दौरान UPI ट्रांजेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि 80 प्रतिशत ट्रांजेक्शन 200 रुपये से भी कम की जाती है। ऐसे में यूजर्स 200 रुपये से कम की ट्रांजेक्शन को बिना UPI PIN के ट्रांसफर किए जा सकेंगे।
Paytm के अंदर वॉलेट और UPI दोनों ही सुविधा मौजूद है। यूजर्स अपनी सहूलियत के मुताबिक, इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। पेटीएम ऐप के अंदर ही यूजर्स को पेटीएम लाइट को इनेबल करने की सुविधा मिलेगी।