Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। यह बजट कई मायनों में खास है। यह बजट न सिर्फ अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए खास है बल्कि इस बार सरकार Digital India के लिए एक मजबूत आधारशिला रखने का काम करेगी। सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कई प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रही है और पुराने प्रोजेक्ट को भी मजबूत बनाने जा रही है। डिजिटल इंडिया के लिए किए जा रहे सरकार के बड़े ऐलान के बारे में जानते हैं।