Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 26, 2026, 05:58 PM (IST)
UIDAI (Unique Identification Authority of India) पिछले कुछ समय से अपने यूजर्स के लिए नई-नई सुविधाएं लेकर आ रहा है। वहीं, अब UIDAI अपने यूजर्स को एक खास टेक्निकल सुविधा देने वाला है, जिसके लिए उन्होंने Google के साथ हाथ मिलाया है। जी हां, यूआईडीएआई ने गूगल के साथ साझेदारी में नया लोकेशन सर्च फीचर रिलीज करने वाला है, जिसमें करोड़ों यूजर्स को गूगल मैप के जरिए अपने नजदीकी आधार केंद्र को ढूंढने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: AI से फोटो बनानी है? ये 7 टूल्स आएंगे काफी काम
आज 26 फरवरी 2026 को UIDAI ने ऐलान किया कि उन्होंने Google Maps पर अधिकृत आधार केंद्रों को ढूंढने के लिए Google के साथ साझेदारी की है। जैसे कि हमने बताया इस फीचर के जरिए करोड़ो यूजर्स को गूगल मैप पर वेरिफाइड आधार केंद्रो को ढूंढने में सहुलियत प्राप्त होगी। अक्सर खबरे सामने आती है कि यूजर्स गूगल पर कोई ऑफिशियल नंबर या फिर पता सर्च करते हैं, तो उन्हें ज्यादातर फर्जी नंबर व पते हासिल होते हैं। इसी तरह की फर्जी जानकारियों से बचने के लिए यह नया फीचर पेश किया गया है। और पढें: Google Photos में आया Video Remix फीचर, मिनटों में एडिट करके बना सकेंगे शानदार वीडियो
UIDAI joins hand with Google for displaying authorised #AadhaarCentres on Google Maps.
Soon, Residents will be able to locate nearest verified Aadhaar Centres and check available services.
Details: https://t.co/7cbTYWtCYe#EasierToFind #FasterToReach #EaseofLiving #Aadhaar pic.twitter.com/gLHci6L07M
— Aadhaar (@UIDAI) February 26, 2026
Google Maps पर सिर्फ आपको वेरिफाइड आधार केंद्रों की लोकेशन ही नहीं बल्कि कई और सुविधाएं मिलने वाली है। इसके अलावा, आप यह भी जान सकेंगे कि उस आधार केंद्र से बच्चों व बड़ों के लिए क्या-क्या सुविधाएं मिलने वाली है। साथ ही आप यह भी जान सकेंगे उस आधार केंद्र पर आपको पता बदलने, मोबाइल नंबर बदलने व अन्य चीजें अपडेट करने की सुविधाएं मिलेंगी या
नहीं।
UIDAI और Google के बीच की साझेदारी का उद्देश्य यूजर्स तक आधार केंद्र की जानकारी आसानी से पहुंचाने व गलत सूचनाओं से बचाने के लिए की गई है। आने वाले समय में गूगल मैप्स के इंटरफेस को और भी ज्यादा सुविधाएओं से भरा बनाया जाएगा। आप गूगल मैप्स के जरिए ही आधार केंद्र के लिए अपनी अपॉइंटमेंट सेट कर सकेंगे। आप अपने आधार संबंधी विजिट के लिए नजदीकी आधार केंद्र में विजिट बुक कर सकेंगे।