comscore

भारत में बैन हुआ पाकिस्तान सरकार का Twitter अकाउंट, जानें वजह

भारत में पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले भी पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया जा चुका है।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Mar 30, 2023, 03:45 PM (IST)

Highlights

  • Twitter ने पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को भारत में बंद किया है।
  • इस फैसले के बाद भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट नजर नहीं आएगा।
  • भारत के बाहर अन्य देशों में यह अकाउंट एक्सेस किया जा सकता है।

पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भारत में रोक लगा दी है, जिसके बाद यह भारत में एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। हालांकि इसे अमेरिका, कनाडा जैसे देशों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह फैसला एक वैधानिक मांग के बाद लिया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान के अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया है। दरअसल, ट्विटर किसी भी देश की स्थानीय पॉलिसी का सम्मान करता है और वहां के नियमानुसार कदम उठाती है।

बताते चलें कि कंपनी की पॉलिसी है कि अगर किसी देश की अदालत द्वारा Twitter को लेकर कोई आदेश दिया जाता या फिर उचित वैधानिक मांग पर अकाउंट पर रोग लगाने का प्रावधान है। ट्विटर पर यह कार्रवाई भी उन्हीं नीतियों के तहत की गई है। इसको लेकर ट्विटर के साथ भारत और पाकिस्तान की तरफ से टिप्पणी नहीं की है।

Twitter ने बीते साल की थी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, ट्विटर ने जुलाई 2022 में गाइडलाइन के उल्लंघन पर भारतीय यूजर्स के 45191 अकाउंट पर रोक लगा दी थी। इसका आकलन की जानकारी कंपनी ने अपनी मंथली एक्शन रिपोर्ट में दी थी। Twitter कंटेंट ब्लॉकिंग को लेकर केंद्र सरकार के नए नियमों का कड़ाई से पालन कर रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Twitter एक माइक्रोब्लॉगिंग साइट है और इसकी कमान बीते दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने संभाली थी। इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव किए जा चुके हैं। कंपनी में एंट्री करते ही उन्होंने CEO समेत कई बड़े अधिकारियों को बाहर कर दिया। इसके बाद Blue Tick को सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस बनाया है।