comscore

Thomson का नया स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, दमदार साउंड के साथ मिलेगी बेहतर पिक्चर क्वालिटी

Thomson का नया 43 इंच का 4K QLED TV लॉन्च हो गया है। इस टीवी में Dolby Atmos से लेकर HDR 10 तक दिया गया है। इसकी कीमत जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Edited by Ajay Verma |Published: Jun 28, 2025, 10:48 AM (IST)

Thomson ने भारत में अपना नया टीवी लॉन्च कर दिया है। यह Phoenix 4K QLED TV है। इसका स्क्रीन साइज 43 इंच है। इसे खासतौर पर बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार बनाया गया है। इसकी स्क्रीन में शानदार कलर व डिटेल देखने को मिलती है। इसके बेजल भी पतले हैं। इसके डिस्प्ले को HDR 10 और Dolby Atmos का सपोर्ट मिला है।

कितनी है टीवी की कीमत

Thomson के नए स्मार्टफोन की कीमत 21,449 रुपये तय की गई है। इस टीवी की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और रिटेल स्टोर पर शुरू हो गई है।

ऑडियो

नए स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड के लिए 60W की पावर वाले स्पीकर दिए गए हैं। इनको Dolby Atmos, Dolby Digital Plus और DTS TruSurround का सपोर्ट मिला है। स्मूथ वर्किंग के लिए टीवी में AI PQ चिप और ARM Cortex A55*4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें गूगल इको-सिस्टम भी मिलता है।

मनोरंजन के लिए टीवी में Netflix, Prime Video, JioHotstar, Apple TV, Voot, Zee5 और Sony LIV जैसे ओटीटी ऐप का एक्सेस दिया गया है। वहीं, यह टीवी गूगल टीवी (Google TV) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कनेक्टिविटी और स्टोरेज

कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी में डुअल बैंड वाईफाई, एचडीएमआई, यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 दिया है। इसमें क्रोमकास्ट और AirPlay भी है। टीवी में गेमिंग पैड, हेडफोन और कीबोर्ड कनेक्ट करने की सुविधा दी है। इसके साथ टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

डिस्प्ले

थॉमसन के नए स्मार्ट टीवी में 43 इंच का QLED 4K डिस्प्ले है, जिसे HDR10 का सपोर्ट मिला है। इस टीवी को प्रीमियम मटेलिक फिनिश दी गई है। इसके बेजल बहुत पतले हैं। उम्दा अनुभव प्रदान करने के लिए Standard, Vivid, Sport, Movie और Game मोड दिया गया है।