Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: May 07, 2026, 09:12 AM (IST)
Thomson Google 5.0 QLED TV Launched: स्मार्ट टीवी मेकर थॉमसन ने बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर गूगल 5.0 क्यूएलईडी टीवी रेंज को लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में 32 इंच से लेकर 43 इंच के टीवी को शामिल किया गया है। इनमें गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, लेटेस्ट टीवी में 40 वॉट पावर वाले डुअल स्पीकर मिलते हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। बेहतर कंट्रोल के लिए वॉइस असिस्टेंट की सुविधा मिलती है। इसमें एचडीएमआई और यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स भी दिए गए हैं।
Thomson Google 5.0 QLED TV सीरीज के तहत 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के टीवी को उतारा गया है। इन तीनों टीवी की कीमत क्रमश: 10,999 रुपये, 15,999 रुपये और 16,999 रुपये रखी गई है। इन तीनों मॉडल पर 10 प्रतिशत का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इन टीवी को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीदा जा सकता है।
| Detail | Features |
| Screen | QLED |
| OTT App | Netflix, Amazon Prime and Youtube |
| OS | Google 5.0 |
| Connectivity | HDMI, Bluetooth, Wifi, Headphone Jack |
थॉमसन की गूगल 5.0 QLED टीवी सीरीज में आने वाले स्मार्ट टीवी तीन स्क्रीन साइज 32, 40 और 43 इंच में अवेलेबल हैं। इन टीवी में शानदार साउंड के लिए 40 वॉट के डुअल स्पीकर दिए गए हैं। इनमें गूगल टीवी 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसमें Netflix, Prime Video और Youtube मिलता है।
स्मूथ फंक्शनिंग और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए नए टीवी में ARM Cortex A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट दिया गया है, जिससे यूजर बोलकर टीवी को चला सकते हैं।
नए टीवी में सीमलेस कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक और ऑप्टिकल पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
भारतीय बाजार में बजट रेंज में आने वाले कई स्मार्ट टीवी हैं, जिनसे थॉमसन के लेटेस्ट टीवी को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
VW का यह स्मार्ट टीवी 32 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसमें गूगल टीवी ओएस, गूगल कास्ट, गूगल असिस्टेंट, वॉइस फंक्शन से लैस रिमोट, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब ऐप का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर और ब्लूटूथ-एचडीएमआई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
Blaupunkt के 32 इंच वाले टीवी से थॉमसन के नए टीवी को चुनौती मिलेगी। इस टीवी में 32 इंच की स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ भी मिलता है। इसके साथ टीवी में 48 वॉट वाला स्पीकर मिलता है, जो डॉल्बी डिजिटल प्लस से लैस है।
इस स्मार्ट टीवी में गूगल एंड्रॉइड टीवी ओएस, गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन मिरर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज के साथ-साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और जी5 जैसे ओटीटी ऐप दिए गए हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसे भी अमेजन इंडिया से घर लाया जा सकता है।