comscore

Sony ने मचाई धूम- 98 इंच बड़ी स्क्रीन का TV किया लॉन्च, घर को बना सकेंगे प्राइवेट सिनेमाहॉल

Sony 98 inch BRAVIA5 Mini LED TV भारत में लॉन्च हो गया है, जो कि 98 इंच बड़ी स्क्रीन के साथ आया है। यह टीवी आपको घर पर सिनेमाघर वाला फील देने वाला है, लेकिन कीमत कर देगी हैरान।

Edited by Manisha |Published: Jul 23, 2025, 06:20 PM (IST)

Sony 98-inch BRAVIA5 Mini LED TV भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसमें 98 इंच बड़ी स्क्रीन दी है, जो कि आपको घर पर ही प्राइवेट सिनेमाहॉल वाला अनुभव देगी। इस टीवी में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। यह टीवी XR प्रोसेसर से लैस है। इसमें कंपनी ने ऑडियो के 40W साउंड आउटपुट मिलता है, जिसमें Dolby Atmos व Acoustic Multi-Audio स्पीकर्स सपोर्ट मौजूद है। इस टीवी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं टीवी की कीमत और खूबियों से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Sony ने मचाया तहलका, 115 इंच स्क्रीन का Bravia 9 II TV किया लॉन्च, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Sony 98-inch BRAVIA5 Mini LED TV Pricing and Availability

कंपनी ने 98 इंच स्क्रीन वाले Sony 98-inch BRAVIA5 Mini LED TV को 6,49,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस टीवी को आप Sony के रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। स्पेशल लॉन्च ऑफर की बात करें, तो चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए टीवी खरीदने प आपको 25000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। news और पढें: Sony ने गेमर्स को दिया झटका, रातों-रात भारत में बढ़ाई PS5 की कीमत, अब खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

Sony 98-inch BRAVIA5 Mini LED TV Specs

-98 इंच का Mini LED LCD डिस्प्ले news और पढें: Sony के इस ऐलान से PlayStation यूजर्स को बड़ा झटका, 2028 से नहीं मिलेगी Game की Disc

-120Hz रिफ्रेश रेट

-XR प्रोसेसर

-40W साउंड आउटपुट

-Dolby Atmos सपोर्ट

-वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, 4 HDMI व 2 USB पोर्ट

-71.4 kg वजन

-Android TV (Google TV)

फीचर्स की बात करें, तो सोनी कंपनी ने इस टीवी में 98 इंच का Mini LED LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इस टीवी के स्क्रीन में XR Backlight Master Drive, XR Contrast Booster 10, XR TRILUMINOS PRO सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, यह टीवी XR प्रोसेसर से लैस है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video आदि को देखने के लिए अलग-अलग मोड्स दिए हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ऑडियो के लिए कंपनी ने टीवी में दमदार सिनेमाहॉल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इस टीवी में 40W साउंड आउटपुट दिया है, जिसमें Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में कंपनी ने वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, 4 HDMI व 2 USB पोर्ट मिलते हैं।