Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 10, 2023, 05:40 PM (IST)
ChatGPT के आने से टेक इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन बहुत बढ़ गया है। गूगल (Google) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) भी इस तरह के टूल पेश कर चुके हैं। अब स्मार्टफोन कंपनी Samsung भी चैटजीपीटी जैसी एआई सर्विस लॉन्च करने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इस सेवा का इस्तेमाल इंटरनली करेगी और इसके जरिए कर्मचारियों की प्रोडक्टीविटी बढ़ाने के साथ-साथ उनकी निगारनी भी करेगी। और पढें: Smartphones Launching This Week in India: Samsung Galaxy A57 5G से लेकर Redmi 15A 5G तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन
द इकोनॉमिस्ट कोरिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में सैमसंग के कर्मचारी पर चैटजीपीटी पर सेमीकंडक्टर का डेटाबेस कॉपी और पेस्ट करने का आरोप लगा था। कर्मचारी चैटजीपीटी का उपयोग करके कोड को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज
जबकि दूसरे कर्मचारी पर अलग कोड को सही करने और तीसरे पर एआई मॉडल से मीटिंग नोट्स को ब्रीफ करने का आरोप लगा था। इसके बाद कथित तौर पर कर्मचारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई और कुछ समय के लिए चैटजीपीटी पर प्रतिबंध लगा दिया गया। और पढें: Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 इस तारीख को होंगे लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स
इस वजह से अब कंपनी अपने सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए ChatGPT जैसे AI चैटबॉट लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आंतरिक इस्तेमाल के लिए इस टूल पर काम करना शुरू किया गया है या नहीं।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सैमसंग का मानना है कि जेनेरेटिव एआई के आने से सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बेहतर होगा। पिछले महीने, कंपनी ने सभी अधिकारियों के लिए चैटजीपीटी का राइस, ‘जनरेटिव एआई द्वारा निर्मित भविष्य’ विषय पर चर्चा करने के लिए एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया था।
आपको बता दें कि गूगल इस समय अपने एआई चैटबॉट Bard को बेहतर बनाने के लिए उसपर काम कर रही है। इसके अलावा, कई टेक कंपनियां भी अपने खुद के चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट तैयार करने में लगी हैं।