Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 22, 2025, 09:30 AM (IST)
Samsung ने लंबे समय से चर्चा में बने Samsung Galaxy XR को आखिरकार ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में Augmented Reality (AR) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जिससे रियल-वर्ल्ड को बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। इसमें हेंड ट्रैकिंग और जेस्चर सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, हेडसेट में क्वालकॉम की XR2+ Gen 2 चिप और Android XR आउट-ऑफ-द-बॉक्स दिया गया है। और पढें: लॉन्च से पहले लीक हुईं Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की कीमत और कैमरा फीचर्स, जानें क्या होगा खास
Samsung Galaxy XR में बेहतर यूजर अनुभव प्रदान करने के लिए 3डी फोटो और वीडियो कैप्चर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ऑटो-स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है, जो 2डी को 3डी में बदल देता है। इससे यूजर्स अपनी पसंद के कंटेंट को वर्चुअली एक्सपीरिंयस कर पाएंगे। और पढें: 20,000 रुपए से कम के 7 बेस्ट Microwaves Oven, गैस खत्म होने पर भी आएगा काम
इस हेडसेट में स्मूथ काम करने के लिए क्वालकॉम का XR2+ Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें जेमिनी भी मिलता है। इससे डिवाइस को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, यह हेडसेट Android XR ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
गैलेक्सी एक्सआर में 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस डिवाइस में एडवांस ट्रेकिंग और कैमरा दिए गए हैं, जो पिक्चर को बेहतर तरीके से कैप्चर करके प्रेसेंट करते हैं। इसके अलावा, डेटा सिक्योर रखने के लिए Iris का भी सपोर्ट दिया गया है।
इस हेडसेट में माइक्रो-OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजलूशन 3,552 x 3,840 पिक्सल, कलर कवरेज 95 प्रतिशत डीसीआई-पी3 और 6.3 माइक्रोन पिक्सल पिच है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज तक है। इसमें 109 डिग्री हॉरीजॉन्टल और 100 डिग्री वर्टिकल फील्ड ऑफ व्यू है।
इस डिवाइस में 2 घंटे आम यूसेज और 2.5 घंटे वीडियो प्लेबैक देने वाली बैटरी दी गई है। इसका उपयोग चार्जिंग के दौरान किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए हेडसेट में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एसआर की कीमत 1799 डॉलर यानी करीब 1,57,964 रुपये है। इस हेडसेट की बिक्री आज से साउथ कोरिया में शुरू हो गई है। फिलहाल, इस डिवाइस की भारत में लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।