comscore

Samsung Galaxy Watch 6 और Watch 6 Classic की कीमत लीक, जानें फीचर्स

Samsung के अपकमिंग Unpacked Event में Galaxy Watch 6 Series को पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में दो स्मार्टवॉच- Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic पेश होंगे।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Jun 20, 2023, 04:55 PM (IST)

Highlights

  • Samsung Galaxy Watch 6 Series को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
  • इस वॉच सीरीज की कीमत लीक हुई है।
  • इस सीरीज में दो स्मार्टवॉच पेश किए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy Watch 6 Series को अपकमिंग Unpacked Event में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच सीरीज को सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ पेश किया जा सकता है। इस साल दक्षिण कोरियाई कंपनी Galaxy Watch 6 Series में Watch 6 और Watch 6 Classic लॉन्च किए जाएंगे। पहले भी इन दोनों स्मार्टवॉच के फीचर्स लीक हो चुके हैं। साथ ही, इन्हें कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा जा चुका है।

कितनी होगी कीमत?

सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टवॉच की कीमत ऑनलाइन लीक हुई है, जिसमें हर वेरिएंट की प्राइसिंग का पता चला है। यह कीमत यूरोपियन मार्केट का है, जिसमें इसके स्टैंडर्ड 40mm वेरिएंट की शुरुआती कीमत 319.99 यूरो (लगभग 28,710 रुपये) है। वहीं, इसके 4G (LTE) वेरिएंट की शुरुआती कीमत 369.99 यूरो (लगभग 33,200 रुपये) है। वहीं, इसके स्टैंडर्ड 44mm वेरिएंट की शुरुआती कीमत 349.99 यूरो (लगभग 31,200 रुपये) है। वहीं, इसके 4G (LTE) वेरिएंट की शुरुआती कीमत 399.99 यूरो (लगभग 35,900 रुपये) है।

Galaxy Watch 6 Classic के 43mm वेरिएंट की शुरुआती कीमत 419.99 यूरो (लगभग 37,680 रुपये) हो सकती है, जबकि इसके LTE वेरिएंट की शुरुआती कीमत 469.99 (लगभग 42,200 रुपये) होगी। Galaxy Watch 6 के टॉप 47mm वेरिएंट की शुरुआती कीमत 449.99 यूरो (लगभग 40,372 रुपये) होगी। वहीं, इसके LTE वेरिएंट की कीमत 499.99 यूरो (लगभग 44,854 रुपये) हो सकती है।

सैमसंग इसके अलावा इन स्मार्टवॉच की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर्स भी दे सकता है। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Unpacked Event में कंपनी Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के अलावा Galaxy Buds 3 और Galaxy Tab 9 सीरीज को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल अपकमिंग डिवाइसेज और इवेंट डेट्स की कोई जानकारी आधिकारिक तौर पहर शेयर नहीं की है।

लिस्टिंग में लीक हुए फीचर्स

Galaxy Watch 6 Series को पिछले दिनों सर्टिफिकेशन साइट FCC पर लिस्ट किया गया है, जिनमें इनके मॉडल नंबर के साथ कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं। इन दोनों वॉच को दो साइज 40mm और 44mm में पेश किया जाएगा। इसके बेस मॉडल को मॉडल नंबर SM-R930 और टॉप मॉडल को SM-R940 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Watch 6 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11/b/g/n/a, NFC और GNSS जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें पिछली वॉच सीरीज की तरह ही वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसके वायरलेस चार्जर को मॉडल नंबर ER-OR900 के साथ लिस्ट किया गया है।