Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 07, 2025, 10:33 AM (IST)
Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज की भारतीय कीमतों का ऐलान हो गया है। इस सीरीज को कंपनी ने पिछले हफ्ते ही ग्लोबली लॉन्च किया था। हालांकि, उस वक्त कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी टैब एस11 सीरीज की भारतीय कीमतों का ऐलान नहीं किया था। वहीं, अब फाइनली फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी टैब एस11 सीरीज की कीमतें रिवील कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो टैब Samsung Galaxy Tab S11 और Samsung Galaxy Tab S11 Ultra को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Smartphones Launching This Week in India: Samsung Galaxy A57 5G से लेकर Redmi 15A 5G तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन
कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S11 को 5 वेरिएंट्स में पेश किया है। टैब के 12GB + 128GB Wi-Fi मॉडल की कीमत 80,999 रुपये है। 12GB + 256GB Wi-Fi को 85,999 रुपये में पेश किया गया है। वहीं, 12GB + 512GB Wi-Fi की कीमत 96,999 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर 12GB + 128GB 5G की कीमत 96,999 रुपये है। 12GB + 256GB 5G मॉडल की कीमत 98,999 रुपये है। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज
वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S11 Ultra को 4 वेरिएंट्स में पेश किया है। टैब के 12GB + 128GB Wi-Fi मॉडल की कीमत 1,10,999 रुपये है। 12GB + 512GB Wi-Fi की कीमत 1,21,999 रुपये है। 12GB + 128GB 5G मॉडल की कीमत 1,24,999 रुपये है। 12GB + 512GB 5G की कीमत 1,35,999 रुपये है। इन टैब की प्री-बुकिंग सैमसंग साइट पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को इसके साथ 45W पावर अडैप्टर फ्री मिलेगा। फिलहाल, कंपनी ने टैब की सेल डेट का ऐलान नहीं किया है। और पढें: Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 इस तारीख को होंगे लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी टैब एस11 में 11 इंच डिस्प्ले मिलता है। वहीं, अल्ट्रा मॉडल में 14.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। इसके अलावा, यह सीरीज MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर से लैस है। इनमें क्रमश: 8,400mAh और 11,600mAh बैटरी दी गई है।