comscore

Samsung Galaxy Book 5 360, Galaxy Book 5 Pro और Galaxy Book 5 Pro 360 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, जानें ऑफर

Samsung Galaxy Book 5 Series की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। इस सीरीज में Galaxy Book 5 360, Galaxy Book 5 Pro और Galaxy Book 5 Pro 360 शामिल हैं।

Published By: Manisha | Published: Mar 04, 2025, 03:38 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy Book 5 सीरीज को जनवरी में CES 2025 के दौरान पेश किया गया था। इस सीरीज में Galaxy Book 5 360, Galaxy Book 5 Pro और Galaxy Book 5 Pro 360 शामिल हैं। वहीं, अब इस सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है, जिन्हें आप आज से बिना किसी कॉस्ट के प्री-बुक कर सकेंगे। फीचर्स की बात करें, तो Galaxy Book 5 Pro में दो स्क्रीन साइज मॉडल 14 इंच और 16 इंच मिलते हैं। वहीं, Galaxy Book 5 360 व Galaxy Book 5 Pro 360 कंपनी के 2 इन 1 लैपटॉप्स हैं। इनमें आपको क्रमश: 15.6 इंच और 16 इंच के दो स्क्रीन साइज मिलते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Samsung Galaxy Book 5 सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन से मिले संकेत

Samsung Galaxy Book 5 series pre-reservations begin in India

कंपनी ने Samsung Galaxy Book 5 सीरीज सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में आज से शुरू कर दी है, जो कि 10 मार्च तक जारी रहेगी। अब आप Galaxy Book 5 360, Galaxy Book 5 Pro और Galaxy Book 5 Pro 360 को आज से Samsung की वेबसाइट के जरिए बिना किसी शुल्क के प्री-बुक कर सकेंगे। जो भी यूजर्स इन सीरीज को प्री-बुक करा रहे हैं, उन्हें 5000 रुपये का तक के बेनेफिट्स मिलेंगे।

Samsung Galaxy Book 5 Pro (14-inch and 16-inch versions) specifications

फीचर्स की बात करें, तो प्रो मॉडल में 14 इंच और 16 इंच के दो स्क्रीन वेरिएंट मिलते हैं। ये लैपटॉप Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Intel AI Boost NPU मिलता है। इनमें Intel Arc ग्राफिक्स भी दिया गया है। इनमें आपको 16GB RAM व 32GB RAM के दो ऑप्शन मिलेंगे। स्टोरेज में 256GB, 512GB व 1TB के ऑप्शन मौजूद है। 16 इंच मॉडल की बैटरी 76.1Wh की है। वहीं, 14 इंच मॉडल 63.1Wh बैटरी के साथ आता है।

Galaxy Book 5 360 and Galaxy Book 5 Pro 360 specifications

Galaxy Book 5 360 और Galaxy Book 5 Pro 360 कंपनी के 2 इन 1 लैपटॉप हैं, जिनका इस्तेमाल टैब की तरह किया जा सकता है। इनमें आपको 15.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, ये Intel Core Ultra 7 व Ultra 5 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें भी 16GB RAM व 512GB या 256GB स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 2MP का FHD कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 68.1Wh की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy Book5 Pro 360 में 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर से लैस है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है, जिसमें 16GB RAM व 1TB स्टोरेज मौजूद है। इसकी बैटरी 76Wh की है।