comscore

Realme P3 Ultra फोन की कीमत हुई लीक, 19 मार्च को है लॉन्चिंग

Realme P3 Ultra स्मार्टफोन की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फोन भारत में 19 मार्च को लॉन्च होगा। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 17, 2025, 04:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme P3 5G स्मार्टफोन गुपचुप तरीके से भारत में आज लॉन्च हो गया है। फोन की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 19 मार्च से फोन की अर्ली बर्ड सेल शुरू होगी। इस सीरीज के तहत कंपनी एक और स्मार्टफोन Realme P3 Ultra मार्केट में लाने वाली है। यह स्मार्टफोन भारत में 19 मार्च को ही लॉन्च होगा। लेटेस्ट लीक में इस फोन की कीमत सामने आई है। लीक की मानें, तो कंपनी इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में पेश कर सकती है, जिसमें 12GB RAM व 256GB स्टोरेज शामिल हो सकते हैं। आइए जनते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा वाले OPPO फोन की कीमत 3000 रुपये हुई कम, Flipkart पर मिल रही धमाका डील

Realme P3 Ultra Price in India leak online

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Realme P3 Ultra स्मार्टफोन की कीमतें ऑनलाइन लीक की है। लीक के मुताबिक, यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में दस्तक दे सकता है। इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये हो सकती है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये होगी। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये हो सकती है। टिप्सटर ने फोन की कीमत के साथ-साथ फोन के साथ आने वाले ऑफर की भी डिटेल्स रिवील की है। लीक के मुताबिक, लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये तक का डिस्काउंट भी देगी। news और पढें: Oppo K14x 5G को 485 रुपये EMI में घर लाने का मौका, 6500mAh बैटरी वाले फोन पर धमाल डील

Realme P3 Ultra Specifications

Realme P3 Ultra फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 8350 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ फोन में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिल सकती है।। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। इसके साथ फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 50MP Sony IMX896 OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। कंपनी फोन में तीन कलर ऑप्शन Cosmic Star Ring, Neptune Blue और Orion Red कलर ऑप्शन शामिल होंगे।