Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 05, 2023, 12:43 PM (IST)
रियलमी इस वक्त 10 सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme 10T 5G पर काम कर रहा है। इस अगामी स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले NBTC और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया। अब टिप्सटर मुकुल शर्मा ने 10टी 5G डिवाइस की बैटरी डिटेल लीक की है। हालांकि, टिप्सटर ने फोन के अन्य फीचर, कीमत या फिर लॉन्चिंग से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया है। और पढें: Realme Narzo 100x 5G की भारत में आज से सेल शुरू, जानिए इस 8000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स
टिप्सटर मुकुल शर्मा के मुताबिक, Realme 10T 5G स्मार्टफोन 4,890mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इसकी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, टिप्सटर ने फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। पिछली रिपोर्ट्स की मानें, तो स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Mali-G57 MC2 के साथ Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह हैंडसेट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। और पढें: Realme C100x फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 15000 से कम
Realme 10T 5G
4,890mAh/18Wऔर पढें: Realme Narzo 100x 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
— Mukul Sharma (@stufflistings) February 5, 2023
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी 10टी में 6.6 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसकी स्क्रीन 1080 x 2408 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करेगी। साथ ही, हैंडसेट में 50MP कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ-साथ वाई-फाई, जीपीएस व ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर भी मिलेंगे।
कंपनी ने अभी तक रियलमी 10टी की कीमत या लॉन्च डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है। मगर अब तक सामने आई लीक्स में दावा किया जा रहा है कि स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 15 हजार से कम होने की उम्मीद है। इसे ग्राहकों के लिए कई कलर में पेश किया जा सकता है।
आपको बता दें कि कंपनी Realme 10T 5G के अलावा GT Neo 5 स्मार्टफोन से भी पर्दा उठने वाला है। इस स्मार्टफोन को 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाएं जा रहे हैं कि यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा और इसमें 240W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इतना ही नहीं हैंडसेट में Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।