comscore

Oppo Pad Pro 4 के खास स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, मिलेगी 16GB RAM

Oppo Pad Pro 4 टैबलेट के सभी खास स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही कन्फर्म हो गए हैं। इस टैबलेट में 16GB तक RAM जैसे तगड़े फीचर्स मिलेंगे।

Edited by Mona Dixit |Published: Mar 25, 2025, 03:01 PM (IST)

Oppo Pad 4 Pro टैबलेट जल्द ही दस्तक देने वाला है। कंपनी अगले महीने अपने कई प्रोडक्ट से पर्दा उठाने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही लेटेस्ट टीजर में ओप्पो के अपकमिंग टैबलेट का टीजर जारी हो गया है। इसमें Oppo Pad 4 Pro के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। साथ ही, डिवाइस का डिजाइन भी पता चला गया है। आइये, इस टैबलेट के बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Oppo K14 5G को 774 रुपये देकर लाएं घर, 7000mAh बैटरी फोन पर यहां मिल रही 36 महीने की EMI

Oppo Pad 4 Pro Specs

कंपनी ने हाल ही में एक फोटो टीजर पोस्ट किया है। इसमें Oppo Pad 4 Pro का डिस्प्ले दिख रहा है। साथ ही, डिस्प्ले डिटेल भी दी गई है। ओप्पो के इस अपकमिंग टैबलेट में 13.2 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका पिक्सल रेजलूशन 3.4k और पीक ब्राइटनेस 900 nits है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो पैड 4 प्रो को 10 अप्रैल, 2025 को चीन में फाइंड एक्स8 अल्ट्रा, फाइंड एक्स8एस, फाइंड एक्स8एस+ और वॉच एक्स2 मिनी के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। news और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

कंपनी अपने इस प्रीमियम टैबलेट को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। इसमें Morning Light, Galaxy Silver और Space Gray कलर शामिल होंगे। इस टैबलेट को 4 स्टोरेज वेरिएंट में लाया जाएगा। टैबलेट के बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस टैबलेट का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, तीसरे वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज और चौथे वेरिएंट में 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस महीने से पहले टैबलेट को Geekbench वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। इससे पता चला था कि टैबलेट Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ 16GB RAM का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें 12000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जल्द इसकी अन्य डिटेल सामेन आएगी।