comscore

OPPO Pad 5 लॉन्च से पहले गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, 12GB रैम और Android 16 के साथ मारेगा एंट्री

OPPO Find X9 Series अक्टूबर में लॉन्च होने वाली है। इस लाइनअप के साथ OPPO Pad 5 से भी पर्दा उठाया जा सकता है। इसकी कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। अब टैब को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 24, 2025, 01:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OPPO अगले महीने यानी अक्टूबर में OPPO Find X9 Series को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ OPPO Pad 5 टैबलेट को भी पेश किया जा सकता है, जिसे अब पॉपुलर बैंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच (Geekbench) पर देखा गया है। यहां से टैबलेट का मॉडल नंबर पता चला है। इसके साथ टैब की बैटरी और रैम की जानकारी मिली है। इसके अलावा, लिस्टिंग से ऑपरेटिंग सिस्टम भी रिवील हुआ है। news और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा, 6500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिग वाले OPPO फोन पर गजब डील, 4500 रुपये सस्ता खरीदें

OPPO Pad 5 में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन (Expected Specifications)

गैजेट 360 की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो के अपकमिंग टैब OPPO Pad 5 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस टैबलेट का मॉडल नंबर OPD2506 है। इसे सिंगल कोर में 2,673 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 7,839 प्वाइंट दिए गए हैं। news और पढें: 5000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 जबरदस्त Earbuds, साउंड DJ को करेगा फेल

अब फीचर्स पर आएं, तो ओप्पो का टैबलेट Android 16 पर काम करने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए टैबलेट में 12GB रैम और ऑक्टा-कोर चिपसेट दी जा सकती है, जो MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट हो सकती है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.73GHz है।

अन्य डिटेल

पिछली रिपोर्ट्स की मानें, तो Oppo Pad 5 में 3के प्लस रेजलूशन वाला 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज होगा। फोटोग्राफी के लिए टैब के रियर में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक फ्रंट कैमरे से जुड़ी कोई डिटेल नहीं मिली है।

अपकमिंग टैब की बैटरी 10,300mAh हो सकती है। इसको 67 वॉट वायर और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। इसे ग्रे, पर्पल और सिल्वर कलर में पेश करने की संभावना है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

संभावित कीमत (Expected Price)

ओप्पो ने फिलहाल पैड 5 टैब की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इस टैब को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 16GB + 512GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 39,990 रुपये से शुरू हो सकती है।