Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 15, 2024, 04:47 PM (IST)
OPPO और Vivo फैन्स को तगड़ा झटका लगने वाला है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि जल्द ही ये दोनों चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अपना फोल्डेबल बिजनेस बंद करने जा रही है। बता दें, यह दोनों ही कंपनियां मार्केट में बजट रेंज के तहत फोल्डेबल फोन लॉन्च करती है। यदि यह खबर सच साबित होती है, तो आने वाले समय में ओप्पो और वीवो ब्रांड के तहत फोल्डेबल फोन लॉन्च होना बंद हो जाएगा। वहीं, फोल्डेबल सेगमेंट मार्केट में Samsung और Huawei कंपनी का राज होगा। इसके अलावा, खबरें तो यह भी है कि जल्द ही मार्केट में Apple और Google Pixel कंपनी भी अपने फोल्डेबल फोन लेकर आ सकती है। और पढें: Vivo X300 FE फोन 512GB स्टोरेज के साथ मारेगा एंट्री! फीचर्स फिर लीक
Korean Economic Daily की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो OPPO और Vivo कंपनियां जल्द ही फोल्डेबल बिजनेस सेगमेंट से Edit लेने वाली हैं। कहा जा रहा है कि ये फैसला फोल्डेबल मार्केट उनकी गिरती हिस्सेदारी को देखते हुए लिया जा सकता है। फिलहाल इन दोनों ही कंपनियों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इस खबर को लीक समान भी समझा जा सकता है। और पढें: सिर्फ 1542 रुपये महीना खर्च घर लाएं Vivo Y31 5G फोन, हाथ से न निकलने दें गजब Offer
Oppo और Vivo के अलावा, इस लीक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Huawei कंपनी जल्द ही मार्केट में ट्राई-फोल्डेबल फोन ला सकती है। लीक रिपोर्ट में इस फोन से जुड़ी कई फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। लीक की मानें, तो यह ट्राई-फोल्डेबल फोन Z shape में तीन बार फोल्ड हो सकेगा। इसके अलावा, इस फोन में कंपनी 10 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। यह डिस्प्ले साइज फोन अनफोल्ड होने के बाद होगा। ऐसे में यह फोन अनफोल्ड होने के बाद टैबलेट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
रिपोर्ट में साथ ही इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन भी रिवील की गई है। कहा जा रहा है कि Huawei कंपनी का यह ट्राई-फोल्डेबल फोन H1, 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। कोरियन पब्लिकेशन के मुताबिक, कंपनी इस फोन की लगभग 130 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स की सेल इस साल करेगी।
Apple कंपनी को लेकर पिछली कई लीक रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि यह कंपनी जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करेगी। फोल्डेबल iPhone से जुड़ी कई डिटेल्स लीक्स का हिस्सा भी बन चुकी है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने फोल्डेबल आईफोन का प्रोडक्ट्स साल 2026 में शुरू कर सकती है।