Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 26, 2025, 12:16 PM (IST)
ChatGPT Pulse
और पढें: Google Gemini में आया Personal Intelligence फीचर, अब AI देगा पूरी तरह पर्सनल और सटीक जवाब
OpenAI ने हाल ही में अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए एक नया फीचर ChatGPT Pulse लॉन्च किया है। यह फीचर ChatGPT को सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला AI नहीं, बल्कि आपके जीवन को समझने और आपके लिए पहल करने वाला असिस्टेंट बनाता है। ChatGPT Pulse हर सुबह यूजर को पर्सनलाइज्ड अपडेट्स देता है। इसे यूजर का “स्मार्ट न्यूजपेपर” भी कहा जा सकता है, जो आपके चैट हिस्ट्री, मेमोरी और पसंद के अनुसार आपके लिए हर दिन नई जानकारी तैयार करता है। OpenAI का कहना है कि यह पहला कदम है ChatGPT को और ज्यादा यूजफुल और प्रेडिक्टिव बनाने की दिशा में।
पहले ChatGPT सिर्फ तब एक्टिव होता है जब आप इसे कोई सवाल पूछते हैं, लेकिन ChatGPT Pulse में यह तरीका बदल गया है। यह हर रात आपके चैट डेटा, मेमोरी और कनेक्टेड सर्विसेज जैसे Gmail या Google Calendar का अध्ययन करता है। अगले दिन सुबह यह आपके लिए पर्सनलाइज्ड सुझाव भेजता है।
हालांकि Pulse बहुत यूजफुल है, अभी यह केवल प्रीव्यू वर्जन है, OpenAI का कहना है कि कभी-कभी सुझाव सटीक नहीं हो सकते, जैसे कोई ऐसा टिप जो आपने पहले ही कर लिया हो। इसके अलावा OpenAI ने सुरक्षा फिल्टर्स भी लगाए हैं ताकि हानिकारक कंटेंट न दिखाई दे। Privacy को लेकर भी ChatGPT Pulse एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। यह फीचर तभी काम करता है जब यूजर एक्सप्लिसिट अनुमति देता है। अनुमति मिलने पर यह आपके चैट, कैलेंडर, ईमेल जैसी निजी जानकारी का यूज करके अपडेट तैयार करता है। इसलिए सुविधा और प्राइवेसी के बीच संतुलन बनाना यूजर के लिए जरूरी है।
OpenAI कहता है कि ChatGPT Pulse अभी टेस्टिंग के शुरुआती चरण में है। भविष्य में यह और ज्यादा ऐप्स से जुड़कर आपके दिन का पूरा हाल समझ पाएगा। जैसे यह सही समय पर आपको काम या मीटिंग के बारे में नोटिस भी भेज सकता है। अभी यह फीचर सिर्फ Pro यूजर्स के लिए है, लेकिन आने वाले समय में यह सबके लिए भी उपलब्ध हो सकता है। ChatGPT Pulse का मकसद AI को सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला नहीं, बल्कि हमारे दिन का मददगार बनाना है।