Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 26, 2026, 10:24 AM (IST)
ChatGPT
OpenAI ने ChatGPT में नया फीचर ‘Library’ लॉन्च किया है, जो यूजर्स के लिए फाइल्स का इस्तेमाल और शेयर करना काफी आसान बना देगा। अब यूजर एक बार जो फाइल अपलोड करेंगे, उसे बार-बार अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। Library एक तरह का ‘Locker’ है, जहां हाल ही में अपलोड की गई सभी फाइल्स दिखाई देती हैं। यूजर बस किसी फाइल को चुनकर उसे किसी भी चैट में जोड़ सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और बातचीत के दौरान फाइल्स को जल्दी रिफरेंस किया जा सकता है। और पढें: OpenAI ने पेश किया अपना पहला AI Chip, जानिए क्या है खास
It’s now easier to find, reuse, and build on the files you upload and create in ChatGPT.
और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps
You can quickly reference files in a chat using recent files in the toolbar, ask ChatGPT about something you’ve uploaded, or browse your files in the new Library tab in the web sidebar.… pic.twitter.com/fIazWRF9h3
— OpenAI (@OpenAI) March 23, 2026
OpenAI के मुताबिक, Library फीचर मेन मेन्यू में जोड़ दिया गया है। यूजर जब इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो सभी अपलोड की गई फाइल्स जैसे कि डॉक्यूमेंट, इमेज, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और बाकी फॉर्मैट्स एक जगह देख सकेंगे। इसके अलावा चैट के दौरान अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करके ‘Recent Files’ ऑप्शन में भी सीधे फाइल्स को चुना जा सकता है। Recent Files में हाल ही में अपलोड की गई तीन फाइल्स दिखाई देंगी, जिन्हें यूजर उसी या नए चैट सेशन में आसानी से जोड़ सकता है।
बड़ी संख्या में फाइल्स अपलोड करने वाले यूजर्स के लिए OpenAI ने सर्च और फिल्टरिंग को भी आसान बनाया है। अब यूजर Library में मौजूद किसी भी फाइल को सर्च बार की मदद से सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा फाइल्स को टाइप या अपलोड स्टेटस के हिसाब से फिल्टर करना भी संभव है। इससे बड़ी फाइल लाइब्रेरी में से जरूरी डॉक्यूमेंट तुरंत ढूंढे जा सकते हैं। OpenAI ने कहा है कि यह फीचर फिलहाल ChatGPT के पेड सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जैसे कि ChatGPT Plus, Pro और Business, हालांकि यह फीचर यूरोपीय इकोनॉमिक एरिया (EEA), स्विट्जरलैंड और UK में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Library में अपलोड की गई फाइल्स तब तक अकाउंट में सेव रहती हैं जब तक यूजर उन्हें मैन्युअली डिलीट नहीं करता। किसी चैट को डिलीट करने से फाइल डिलीट नहीं होती। फाइल डिलीट करने के लिए यूजर को Library में जाकर उस फाइल के पास मौजूद ट्रैश आइकन पर क्लिक करना होगा। डिलीट करने के बाद फाइल तुरंत अकाउंट से हटा दी जाती है और सर्वर से स्थायी रूप से हटाने की प्रक्रिया 30 दिनों में पूरी हो जाती है। इस नए फीचर से ChatGPT यूजर्स के लिए फाइल शेयरिंग और रिपीट यूज काफी आसान हो गया है।