Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 28, 2023, 09:20 AM (IST)
OnePlus भारत और ग्लोबल मार्केट में 7 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस लॉन्च इवेंट के लिए कंपनी की तरफ से इनवाइट भेजे जा चुके हैं। इस इवेंट के दौरान मोबाइल, इयरबड्स और टीवी के अलावा एक टैबलेट भी लॉन्च होगा। इस टैबलेट का नाम OnePlus Pad होगा और इसकी जानकारी चीनी टेक कंपनी ने खुद शेयर की है। और पढें: Rs 20,000 से कम के धाकड़ टैबलेट, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
OnePlus Pad एक एंड्रॉयड डिवाइस है और कंपनी पहली बार कोई टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस के इस इवेंट के नाम क्लाउड 11 है। चीनी कंपनी ने अपने अपकमिंग टैबलेट का एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें बैक पैनल पर सिंगल कैमरा लेंस इस्तेमाल किया है। और पढें: OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
वनप्लस के क्लाउड 11 के दौरान कंपनी Oneplus 11, Oneplus 11 5G, Oneplus TV और Earbuds को पेश करेगी। इन प्रोडक्ट को लेकर अब तक कई रेंडर्स और लीक्स सामने आ चुके हैं, जिससे इन हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का पता चलता है। और पढें: Year Ender 2025: iPad Pro (2025) से लेकर Samsung Galaxy Tab S11 Ultra तक, साल 2025 में लॉन्च हुए ये धाकड़ टैबलेट्स
TechRadar की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Pad को Halo Green कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा और कलर वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें बैक पैनल पर सिंगल Camera लेंस मिलेगा। वनप्लस पैड में एल्यूमिनियम एलॉय बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा।
लाइवमिंट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपकमिंग OnePlus Pad को कंफर्टेबल डिजाइन में पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट को लंबे समय तक आसानी से हाथ में पकड़ा जा सकेगा। कैमरा लेंस के नीचे ही कंपनी लोगो को जगह दे सकती है।
इसके अलावा कंपनी वनप्लस 11 सीरीज का किफायती स्मार्टफोन वनप्लस 11R 5G को भी लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा लेंस मिलेगा। वहीं, क्लाउड 11 इवेंट को लेकर एक माइक्रोसाइट तैयार की गई है, जिसमें सबसे ऊपर एक तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन लिस्टेड किया है और यह वनप्लस 11 स्मार्टफोन होगा।