Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 30, 2025, 11:15 AM (IST)
Nothing Phone (3) और Headphone (1) भारत में 1 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। नथिंग फोन 3 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा। इसके अलावा, इस बार कंपनी अपने वियरेबल सेक्शन को एक्सपेंड कर पहला ओवर-ईयर हेडफोन लेकर आ रही है, जो कि Nothing Headphone (1) होगा। हर किसी की नजर अब इन डिवाइस पर है। लॉन्च में बस 1 दिन बचा है। लॉन्च से पहले इन डिवाइस के कई फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। यहां जानें डिटेल्स। और पढें: Nothing का Warp App घंटों में क्यों हुआ गायब? यूजर्स रह गए हैरान!
लीक फीचर्स की बात करें, तो Nothing Phone (3) में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। और पढें: दमदार फीचर्स और क्रेजी डिजाइन वाले Nothing फोन पर 3000 का फाडू डिस्काउंट, हाथ न फिसलने दें धांसू Offer
Everything enhanced.⁰⁰
With the latest Snapdragon 8s Gen 4 processor. pic.twitter.com/S0KY7zWPbT
— Nothing India (@nothingindia) June 17, 2025
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ कंपनी OIS सपोर्ट पेश करने वाली है। फोन की बैटरी 5150mAh की हो सकती है, जिसके साथ कंपनी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। लीक कीमत की बात करें, तो कंपनी इस फोन को 5500 रुपये में पेश कर सकती है।
Nothing Headphone (1) के लीक फीचर्स की बात करें, तो इसमें 40mm PU and nickel-coated dynamic ड्राइवर दिए जा सकते है। इनमें ANC का सपोर्ट मौजूद होगा। कहा जा रहा है कि कंपनी इनमें 1,040mAh तक की बैटरी दे सकती है। यह हेडफोन सिंगल चार्ज पर 80 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, ANC ऑन होने पर यह 35 घंटे तक का प्लेबैक प्रोवाइड करते हैं। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि यह हेडफोन 5 मिनट की चार्जिंग पर 2.4 घंटे तक प्लेबैक प्रोवाइड करेंगे।
कंपनी Nothing Phone 3 और Headphone (1) को भारत में 1 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। यह लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम आप कंपनी के YouTube चैनल पर देख सकते हैं।