Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 11, 2025, 09:28 AM (IST)
National Technology Day 2025: हर साल 11 मई का दिन नेशनल टेक्नोलॉजी डेट के तौर पर मनाया जाता है। दरअसल, यह दिन भारत के वैज्ञानिक व उनके सफल परीक्षणों की उपलब्धियों को समर्पित है। आज के दिन भारत ने साल 1998 में राजस्थान के पोखरान में सफल परमाणु परीक्षण किया था। इसी सफल परीक्षण के जश्न के तौर पर आज के दिन को नेशनल टेक्नोलॉजी डे घोषित किया गया था। ऐसे में आज का दिन हमें हमारे वैज्ञानिकों व इंजीनियरों की कड़ी मेहनत और समर्पण को याद दिलाता है। उनकी इसी मेहनत व समर्पण ने देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया है। और पढें: 11 मई को क्यों मनाया जाता है National Technology Day? PM ने टेक्नोलॉजी को बताया आत्मनिर्भर भारत का अहम स्तंभ
जैसे कि हमने बताया आज के दिन 11 मई 1998 में भारत ने राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह भारत के लिए यकीनन एक महत्वपूर्ण उपलब्धी थी। इसी उपलब्धि को इतिहास में याद रखने के लिए 11 मई को National Technology Day घोषित किया गया। यह दिन देश के वैज्ञानिकों और तकनीकी प्रगति का प्रतीक बन गया है। तब से लेकर आज तक हर साल 11 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया जाता है। और पढें: National Technology Day 2023: सत्या नडेला से सुंदर पिचाई तक, ये भारतीय हैं ग्लोबल कंपनियों के CEO
इस दिन का उद्देश्य साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को सम्मानित करना और लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करना है। इतना ही नहीं यह दिन युवाओं को साइंस और टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी करता है।
नेशनल टेक्नोलॉजी डे के मौके पर हर साल देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रम व सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रम व सेमिनार के जरिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को देश के सामने रखा जाता है।
भारत इस साल मई 2025 में मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव अपने चरम पर है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से किए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत व पाकिस्तान सीमा पर लगातार गोलीबारी हो रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु सम्पन्न देश हैं।