Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 06, 2026, 04:34 PM (IST)
Elon Musk की Starlink कंपनी जल्द ही भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी को दूरसंचार विभाग (DoT) से जरूरी लाइसेंस भी मिल चुके है। हालांकि, अब लगता है कि सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के क्षेत्र में देसी कंपनी ने विदेशी कंपनी को टक्कर देने के लिए अपनी कमर कस दी है। यह और कोई नहीं बल्कि Mukesh Ambani की Reliance कंपनी है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही रिलायंस कंपनी एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसके तहत देशभर में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट नेटवर्क प्रोवाइड किया जाने वाला है। यह सर्विस भारत में Starlink को टक्कर देने वाली है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी डिटेल्स। और पढें: क्या Starlink सच में अपना मोबाइल फोन बना रहा है? जानें क्या है Elon Musk का प्लान!
ET की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Mukesh Ambani की कंपनी Reliance इंडस्ट्री सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट नेटवर्क प्रोवाइड करने के लिए बिलियन डॉलर का निवेश करने की तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने कई टीमें बनाई है, जो कि सैटेलाइट, लॉन्च, पेलोड और यूजर टर्मिनल्स पर काम करने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें, तो रिलायंस कंपनी अपना खुद का Low Earth Orbit (LEO) लॉन्च करने वाली है। यह सैटेलाइट सीधे स्पेस से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रोवाइड करेगी। और पढें: Elon Musk ला सकते हैं Starlink स्मार्टफोन, iPhone और Android से होगा अलग
Reliance इंडस्ट्री को ITU (Internationa Telecommunication Union) के साथ मिलकर Orbital slots और frequencies के लिए अप्लाई करना होगा। इस संबंध में कंपनी DoT (Department of Telecommunications) से पहले ही बातचीत कर चुकी है। और पढें: 2026 में Starlink सभी सैटेलाइट्स को निचली कक्षा में ले जाएगा, भारत लॉन्च से पहले बढ़ाई जा रही है अंतरिक्ष सुरक्षा
कहा तो यह भी जा रहा है रिलायंस कंपनी अपने इस प्रोजेक्ट के लिए मौजूदा Satellite Entity को एक्वायर कर सकती है। ताकी इस सर्विस को जल्द से जल्द भारत में लॉन्च किया जा सके। फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी रिवील नहीं की है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी इस संबंध में ऑफिशियल ऐलान करें।
ऐसे में देखा जा सकता है कि रिलायंस इंडस्ट्री का नया प्रोजेक्ट भारत में सीधे तौर पर Starlink को टक्कर देने वाला है। जैसे कि हमने बताया स्टालिंक Elon Musk की कंपनी है, जो कि दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करती है। कंपनी पिछले काफी समय से इस सर्विस को भारत लाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कंपनी को कई जरूरी लाइसेंस भी जारी हो चुके हैं, लेकिन अभी भी रेग्युलेटरी अप्रूवल की वजह से इसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।
आपको बता दें, Reliance पहले से ही स्पेस ब्रॉडबैंड सैगमेंट में मौजूद है। हालांकि, इसके लिए Jio कंपनी SES S.A के साथ जॉइंट वेंचर में जुड़ी है, जिसका नाम Jio Space Technology Limited है।