comscore

Microsoft Surface और Surface Pro लैपटॉप हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Microsoft Surface और Surface Pro लैपटॉप से पर्दा उठ गया है। दोनों लैपटॉप में लेटेस्ट Copilot+ का सपोर्ट दिया गया है, जो AI से लैस है। दोनों दमदार बैटरी से लेकर तगड़ा प्रोसेसर तक मिलता है।

Published By: Ajay Verma | Published: May 21, 2024, 10:40 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Microsoft Surface लॉन्च हो गया है
  • इसके अपग्रेडेड वर्जन Surface Pro को भी पेश किया गया है
  • दोनों में Copilot+ का सपोर्ट मिलता है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Microsoft Build 2024 इवेंट आज यानी 21 मई को आयोजित होने वाला है। हालांकि, मेगा इवेंट से पहले टेक जाइंट ने सरफेस (Surface) और सरफेस प्रो (Surface Pro) लैपटॉप को लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी से लैस Copilot+ के साथ लॉन्च कर दिया गया है। दोनों लैपटॉप क्वालकॉम के पावरफुल प्रोसेसर मिलते हैं। इसके अलावा, दोनों नए लैपटॉप में दमदार बैटरी से लेकर बढ़िया डिस्प्ले तक दिया गया है। आइए नीचे जानते हैं नए लैपटॉप के फीचर्स और कीमत के बारे में… news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट

Microsoft Copilot+ के फीचर्स

माइक्रोसॉफ्ट के नए लैपटॉप के बारे में बताने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Copilot+ को लॉन्च किया गया है। इसमें AI तकनीक से लैस फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर्स के काम को आसान बनाते हैं। इन सुविधाओं पर नजर डालें, तो इसमें पहला फंक्शन लाइव कैप्शन है, जो लाइव ट्रांसलेशन करता है। इसमें Recall फीचर भी है। इसकी खूबी है कि यह यूजर्स द्वारा किए गए कार्यों को याद रखता है। कंपनी का मानना है कि इससे र्कफ्लो बेहतर होगा और प्रोडक्टिविटी कई गुना बढ़ जाएगी। news और पढें: Microsoft Surface Pro PC AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Microsoft Surface Specifications

Microsoft Surface दो स्क्रीन साइज में आता है। इसमें पहला 13.8 इंच और दूसरा 15 इंच है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Dolby Vision IQ का सपोर्ट दिया गया है। इस पर Corning Gorilla Glass 5 लगा है। इसमें Snapdragon X Elite प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। news और पढें: Microsoft Surface Laptop 5G AI फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेक्स

स्मूथ वर्किंग के लिए लैपटॉप में 32GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए 1080p एचडी कैमरा मिलता है। इसके अलावा, लैपटॉप में Omnisonic स्पीकर, Dolby Atmos के साथ-साथ वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 20 घंटे चलती है।

Microsoft Surface Pro Features

Microsoft Surface Pro OLED और LCD डिस्प्ले ऑप्शन में अवेलेबल है। इसका साइज 13 इंच, रेजलूशन 2880 x 1920 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसको Dolby Vision IQ का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 5 भी लगा है।

कंपनी ने सरफेस प्रो लैपटॉप में Snapdragon X Plus प्रोसेसर और Qualcomm Adreno GPU दिया है। इसमें 32GB रैम और 512GB Gen 4 SSD स्टोरेज मिलती है। साथ ही, लैपटॉप में विंडोज 11 होम के साथ-साथ 1440p एचडी कैमरा और 2W के स्पीकर दिए गए हैं। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.4 भी है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 14 घंटे चलने में सक्षम है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी है कीमत

नए Surface और Surface Pro लैपटॉप की कीमत 999 डॉलर यानी करीब 83,200 रुपये से शुरू होती है। इसकी सेल 18 जून से शुरू होगी। फिलहाल, इन दोनों लैपटॉप की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।