comscore

Microsoft Azure Operator Nexus क्लाउड प्लेटफॉर्म लॉन्च, टेक कंपनियों का काम बनाएगा आसान

Microsoft Azure Operator Nexus क्लाउड प्लेटफॉर्म रिलीज हो गया है। इस सेवा को खासतौर पर टेलीकॉम और टेक कंपनियों के लिए बनाया गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 27, 2023, 05:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Microsoft Azure Operator Nexus क्लाउड प्लेटफॉर्म लॉन्च हो गया है।
  • इस सर्विस को खासतौर पर टेलीकॉम और टेक कंपनियों के लिए बनाया गया है।
  • Azure Operator Insights और Service Manager को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने नेक्स्ट जेन क्लाउड प्लेटफॉर्म Azure Operator Nexus को लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस को खासतौर पर कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स और टेक कंपनियों के लिए पेश किया गया है। कंपनियां इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी सेवाओं को सुधारने के साथ-साथ अपने वर्कलोड को आसानी से मैनेज कर सकेंगी। इससे कंपनियों के खर्चे में भी कमी आएगी। news और पढें: क्या 2029 तक टल जाएगा Sony का PS6? रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

लागत होगी कम

टेकक्रंच की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीकॉम व टेक कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट के नए क्लाउड प्लेटफॉर्म के जरिए पैकेट कोर, वर्चुअल रेडियो एक्सेस नेटवर्क, डेटा मैनेजमेंट व बिलिंग पॉलिसी जैसे कार्यों को आसानी से निपटा सकेंगे। कंपनी का मानना है कि टेलीकॉम प्रोवाइडर्स इसके जरिए अपने मौजूदा बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ लागत को कम कर पाएंगे। news और पढें: AI Impact Summit 2026: भारत में आज से होगा शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

AT&T करेगी क्लाउट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

AT&T के वाइस-प्रेसिडेंट Igal Elbaz ने कहा कि हमने लागत को कम करने, संचालन को आसान बनाने से लेकर 5G तकनीक को और भी बेहतर बनाने तक के लिए माइक्रोसॉफ्ट के नए क्लाउड प्लेटफॉर्म Azure Operator Nexus को अपनाने का फैसला लिया है। news और पढें: Windows 11 में होगा बड़ा बदलाव, Microsoft ने एक खास फीचर का किया ऐलान

Azure Operator वॉइसमेल हुआ लॉन्च

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने Azure Operator Nexus के अलावा Azure Operator Voicemail सेवा को भी पेश किया है। यह सर्विस प्रबंधित सेवा के साथ-साथ एज्योर कम्युनिकेशन गेटवे को एक ऐसी सेवा के रूप में ट्रांसफर करने में सक्षम बनाती है, जो मोबाइल नेटवर्क को टीम्स से जोड़ती है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि आने वाले दिनों में Azure Operator Insights और Azure Operator Service Manager को भी रिलीज किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बढ़ी चैट लिमिट

बता दें कि टेक जाइंट माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में AI पर आधारित चैटजीपीटी तकनीक वाले Bing सर्च टूल की चैट लिमिट को यूजर्स के फीडबैक को ध्यान में रखकर बढ़ाया था। अब यूजर्स एक दिन में 50 की बजाय 60 चैट कर सकते हैं। कंपनी का मानना है इससे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा।