comscore

Microsoft भेज रहा इनवाइट, एडवांस फीचर्स वाला Bing कर पाएंगे इस्तेमाल

Microsoft ने अपने लेटेस्ट AI Based Binge के ट्रायल के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। ये फीचर्स ChatGPT की मदद से काम करते हैं और इनमें की खूबियां देखने को मिलेंगी।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 14, 2023, 12:27 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Microsoft ने बीते सप्ताह नए Binge से पर्दा उठाया है।
  • ChatGPT का इस्तेमाल कर Binge में नए फीचर्स शामिल किए।
  • New Binge के ट्रायल के लिए लाखो लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Microsoft ने हाल ही में इनहाउस सर्च इंजन Bing का एडवांस वर्जन पेश किया, जिसमें Artificial Intelligence की मदद से आधुनिक फीचर्स को शामिल किया है। अब कंपनी ने नए AI-powered Bing के लिए लोगों को इनवाइट भेजना शुरू किया है, जिसके बाद वे यूजर्स इस एडवांस सर्च इंजन का इस्तेमाल कर पाएंगे। कई यूजर्स पहले ही ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। news और पढें: क्या 2029 तक टल जाएगा Sony का PS6? रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Microsoft ने ChatGPT की मदद से बिंज के बीटा वर्जन की शुरुआत की है। इसके लिए कंपनी ने इनवाइट भेजने शुरू कर दिए गए हैं। ये इनवाइट दुनियाभर में मौजूद यूजर्स को भेजने शुरू किए हैं, जिसके बाद वे माइक्रोसॉफ्ट के नए और बेहतर सर्च इंजन का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें OpenAI’s ChatGPT के एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे। news और पढें: AI Impact Summit 2026: भारत में आज से होगा शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

लाखों की संख्या में मिली है रिक्वेस्ट

Microsoft को लाखों की संख्या में रिक्वेस्ट मिली हैं, जो यूजर्स लेटेस्ट बिंज का इस्तेमाल करना चाहते हैं। अभी यह डेवलपर्स स्टेज है और कंपनी इसके फीचर्स का ट्रायल करेगी और उसमें जरूरी इंप्रूवमेंट को ठीक करेगी। हालांकि इसका स्टेबल वर्जन कब तक जारी होगा, उसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। news और पढें: Windows 11 में होगा बड़ा बदलाव, Microsoft ने एक खास फीचर का किया ऐलान

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अगर माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से इनवाइट नहीं मिला है, उसके बाद भी यूजर्स लेटेस्ट बिंज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए Preview Mode का उपयोग करना होगा, जिसमें सीमित फीचर्स ही उपयोग कर पाएंगे।

बिना इनवाइट के Bing कैसे इस्तेमाल करें

AI बेस्ड नया बिंज इस्तेमाल करने की इच्छा, लेकिन अभी तक माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से इनवाइट प्राप्त नहीं हुआ है, उसके बाद भी यूजर्स नए बिंज का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए विंडोज ऑपरेटेड कंप्यूटर में डिफॉल्ट Edge ब्राउजर मिलता है और उसमें बिंज सर्च एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Chrome Browser में ऐसे इस्तेमाल करें New Binge के फीचर्स

इसके अलावा Chrome Browser यूजर्स भी माइक्रोसॉफ्ट के लेटेस्ट बिंज वाले एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसका भी ऑप्शन मौजूद है। इसके लिए यूजर्स को क्रोम ब्राउजर के एक्सटेंशन का इस्तेमाल करना होगा। इसके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।