comscore

Madhav Sheth ने AI+ लोगो से उठा पर्दा, आ रहा Made-in-India डिवाइस

Madhav Sheth ने लेटेस्ट टीजर वीडियो शेयर कर AI+ लोगो से उठा पर्दा दिया है। कंपनी जल्द ही मार्केट में मेड-इन-इंडिया डिवाइस लेकर आने वाली है। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: May 15, 2025, 06:38 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Madhav Sheth इन दिनों नए मेड-इन-इंडिया ब्रांड के स्मार्टफोन के लॉन्च में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने NxtQuantum OS को टीज किया था। वहीं, अब उन्होंने अपने X हैंडल के जरिए नए वेंचर से पर्दा उठाया है। इन सब के बाद आज माधव सेठ ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ब्रांड के ‘AI+’ लोगो को रिवील किया गया है। यह NxtQuantum Shift Technologies कंपनी का नया फोन हो सकता है। पोस्ट के जरिए माधव ने जानकारी दी है कि यह मेड-इन-इंडिया डिवाइस होगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Google लेकर आया Dreambeans ऐप, आपके अहम पलों को देगा कहानी का रूप

Madhav Sheth ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर कई टीजर व वीडियो शेयर की है। इन टीजर वीडियो के जरिए उन्होंने ब्रांड ‘AI+’ का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने ब्रांड के लोगो से भी पर्दा उठाया है। कंपनी के इस डिवाइस को आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। इन सब के अलावा, अभी डिवाइस से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। news और पढें: Google का नया AI फीचर करेगा फर्जी कॉल की पहचान, डीपफेक स्कैम से यूजर्स को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

Alcatel V3 Ultra

NxtQuantum Shift Technologies के नए डिवाइस के अलावा, माधव सेठ इन दिनों Alcatel के नए स्मार्टफोन लॉन्च को भी टीज कर रही हैं। लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने फाइनली इस फोन के नाम व लॉन्च डेट को रिवील कर दिया है। कंपनी Alcatel V3 सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन भारत ला रही है। यह सीरीज भारत में 27 मई को लॉन्च होगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इन स्मार्टफोन की सेल भी Flipkart पर ही उपलब्ध होगी। माधव सेठ ने हाल ही में इस सीरीज के तहत आने वाले एक फोन Alcatel V3 Ultra को टीज किया था। इस टीजर में माधव सेठ ने फोन के बॉक्स की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में फोन का लुक देखा जा सकता है। साथ ही यह भी कंफर्म हुआ है कि यह फोन Stylus सपोर्ट के साथ आएगा।