Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 15, 2025, 08:21 PM (IST)
Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च हो गया है। फीचर्स की बात करें, तो टैब में 12.1 इंच का LED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 13Mp का रियर कैमरा मिलता है। वहीं, टैब की बैटरी 10,200mAh की है। आइए जानते हैं टैब की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
कीमत की बात करें, Lenovo Idea Tab Plus की कीमत 27,999 रुपये है। यह दाम टैब के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज Wi-Fi वेरिएंट का है। इसमें 5G कनेक्टिविटी मिलती है। वहीं, टैब के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के Wi-Fi मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। इस टैब के साथ Pen stylus सपोर्ट भी मिलता है। टैब की सेल 22 दिसंबर से Amazon पर शुरू होने वाली है। कंपनी ने इस टैब में Luna Grey कलर ऑप्शन पेश किया है। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते
-12.1 इंच का LCD डिस्प्ले और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
-MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर
-12GB RAM व 256GB स्टोरेज
-13MP का कैमरा
-8MP का फ्रंट कैमरा
-10,200mAh बैटरी
फीचर्स की बात करें, तो लेनोवो के टैब में कंपनी ने 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2.5K का है। वहीं, रिफ्रेश रेट 90Hz की है। इसके अलावा, टैब MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर से लैस है। इस टैब में 12GB RAM व 256GB स्टोरेज मॉडल शामिल है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने टैब में 13MP का कैमरा दिया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi-only वेरिएं 802.11 a/b/g/n/ac सपोर्ट, Wi-Fi स्टैंडर्ड और LTE model 5G आदि शामिल है। टैब की बैटरी 10,200mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। लेनोवो के इस टैब में कंपनी ने Lenovo NotePad, Circle to Search, Gemini और Tab Pen stylus सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए हैं।